CSK और KKR के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्‍यों उतरे? भावुक कर देगी वजह

CSK vs KKR: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज एम ए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम से हो रहा है. इस मैच में केकेआर (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सीएसके (CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना डाले हैं.

हालांकि इस दौरान देखने को मिला कि दोनों ही टीमों के खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे. अब इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है. CSK और KKR के खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे थे, उसके पीछे की वजह बेहद भावुक कर देने वाली है.

CSK और KKR के खिलाड़ियों ने इस वजह से बांधी है काली पट्टी

सीएसके और KKR के खिलाड़ियों ने ये काली पट्टी अपनी बांह पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सी.डी. गोपीनाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए बांधी है, जिनका पिछले हफ्ते 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.

टॉस के बाद KKR की मीडिया टीम ने साफ किया कि फ्रेंचाइज़ी ने सी.डी. गोपीनाथ को सम्मान के इरादे से ये फैसला लिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। केकेआर प्रवक्ता ने बताया कि

“चेन्नई में आज रात CSK vs KKR मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी श्री गोपीनाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं.”

कौन थे सी.डी. गोपीनाथ?

सी.डी. गोपीनाथ के बारे में आज कल के युवा फैंस को शायद ही मालुम होगा. सी.डी. गोपीनाथ उन खिलाड़ियो में से एक थे, जिन्होंने पहली बार भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में जीत में प्रतिनिधित्व किया हुआ था. सी.डी गोपीनाथ उस टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने भारत को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार जीत दिलाई थी.

सी.डी. गोपीनाथ ने 1951 से 1960 के बीच भारत के लिए कुल आठ टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और पहले मैच में 50 और 42 रनों की पारियां खेलकर अपनी छाप छोड़ी थी.

ALSO READ: