Sunday, March 29, 2026
Cricket

MI vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 आई सामने, रोहित शर्मा के जगह इस खिलाड़ी को मौका देंगे हार्दिक पंड्या

MI vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 आई सामने, रोहित शर्मा के जगह इस खिलाड़ी को मौका देंगे हार्दिक पंड्या
MI vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 आई सामने, रोहित शर्मा के जगह इस खिलाड़ी को मौका देंगे हार्दिक पंड्या

MI vs KKR:आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम से होना है. मुंबई इंडियंस की कप्तानी जहां हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हाथो में होगी वहीं केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) करते नजर आने वाले हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है.

आईपीएल 2026 में आज होने वाले इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि दोनों ही टीमें किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं और कौन सी टीम (MI vs KKR) ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

MI vs KKR के हेड टू हेड आंकड़े

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स IPL में 35 बार आमने-सामने आए हैं, और इन दोनों के बीच हेड-टू-हेड मुकाबले में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहतर है.

खेले गए मैच: 35
MI जीता: 24
KKR जीता: 11
कोई नतीजा नहीं: 0

ऐसे में आंकड़ो के आधार पर मुंबई इंडियंस की टीम के आंकड़े केकेआर से काफी बेहतर हैं. वानखेड़े मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड है, ऐसे में यहां टीम के जीतने की सम्भावना अधिक है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ा हुआ है, मुंबई इंडियंस की टीम अपने पहले मुकाबले में हमेशा से ही शिकस्त खाती आई है.

आज देखना होगा कि क्या मुंबई इंडियंस की टीम इस रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहती है या इस शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ ही आगे बढ़ने वाली है.

MI vs KKR:किसकी मददगार होगी मुंबई के वानखेड़े की पिच और कैसा होगा मौसम

वानखेड़े स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता है.इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं और बड़े टोटल बनते हैं. वानखेड़े में पहली पारी का औसतन स्कोर 180 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 158 रन है.

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मुंबई में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है और बारिश होने की आशंका न के बराबर है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

MI vs KKR:मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक/रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर

मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यूज कर सकती है और बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में उनकी जगह पर शार्दुल ठाकुर को बतौर गेंदबाज टीम में शामिल किया जा सकता है.

MI vs KKR:कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply