Saturday, March 28, 2026
Health

लाइट डिनर शरीर के लिए क्यों है जरूरी, एक्सपर्ट ने बताया; 7 बजे खाना खाने से क्या होते हैं हेल्थ बेनिफिट?!..

लाइट डिनर शरीर के लिए क्यों है जरूरी, एक्सपर्ट ने बताया; 7 बजे खाना खाने से क्या होते हैं हेल्थ बेनिफिट?!..

आज के समय में देर रात डिनर करना बेहद आम बात हो गई है. खासकर शहरों में लोग 11 बजे डिनर करते हैं. क्या आप जानते हैं देर रात को डिनर करने से सेहत संबंधी समस्या जैसे डायबिटीज, मोटापा, बीपी, ब्लड शुगर का रिस्क बढ़ सकता है. एक्सपर्ट हमेशा से 7 बजे तक डिनर करने की सलाह देते हैं. शारदा अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के सीनियर कंसल्टेंट – इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं रात को लाइट डिनर क्यों करना चाहिए? 7 बजे खाना खाने से क्या होते हैं हेल्थ बेनिफिट?

रात को हल्का भोजन
रात के समय हल्का भोजन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. रात के समय हमारा शरीर आराम की स्थिति में जाता है. इस समय पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. अगर देर से और हैवी भोजन करते हैं खाना सही से पच नहीं पाता है. जिस वजह से गैस, पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

अच्छी नींद
जल्दी डिनर करने से अच्छी नींद आती है. सोने से 2 से 3 घंटे पहले खाना खाने से शरीर को खाना पचाने का समय मिल जाता है. जिससे हम आराम से गहरी नींद ले पाते हैं. देर से खाने में नींद में बाधा आ सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं सुबह थकान हो सकती है.

रात को क्या खाएं
एक्सपर्ट के अनुसार रात को हल्के भोजन में सब्जी, सलाद, खिचड़ी, दाल का सेवन कर सकते हैं. रात के समय कम कैलोरी वाला भोजन करना चाहिए. ज्यादा कैलोरी लेने से मोटापा बढ़ सकता है.

पाचन तंत्र को मिलता है आराम
7 बजे डिनर करने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है. 7 बजे खाना खाने से आपके शरीर को उसे पचाने के समय मिल जाता है. 7 बजे डिनर करने से पाचन तंत्र को खाना पचाने के लिए 3 से 4 घंटे का समय मिल जाता है.

रात को देर से डिनर करने के नुकसान
अगर आप 10 से 11 बजे डिनर करते हैं और तुरंत सो जाते हैं, तो आपका शरीर आराम करने की बजाए खाने को पचाने में लगा रहता है. इससे नींद की क्वालिटी खराब होती है. इसके अलावा पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है.

शाम के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, जिससे फैट बर्न होने की जगह स्टोर होना शुरू हो जाता है. ऐसे में रात को देर से खाने से ब्लड शुगर और हाई बीपी की समस्या हो सकती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply