
Hanuman Ji Ka Mantra: इस साल हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा. इस पर्व पर अगर हनुमान जी को प्रसन्न कर उनकी कृपा चाहिए तो एक सरल उपाय किया जा सकता है. इस लेख में हम हनुमान जी के एक ऐसे गुप्त मंत्र के बारे में जानेंगे जिसके मात्र 11 बार जाप करने से जीवन के संकट दूर हो सकते हैं और मन के भय का नाश हो सकता है. हनुमान जी के गुप्त मंत्र की महिमा के साथ ही इसके जाप की विधि भी हम इस लेख में विस्तार से जानेंगे. ताकि इसका जाप कर आप भी हनुमान जी की कृपा से चिंता मुक्त हो सकें साथ ही करियर-कारोबार में लगातार तरक्की कर सकें.
हनुमान जी का ‘गुप्त मंत्र’ और उसका अर्थ
धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की ऊर्जा ‘जागृत’ है जो कलयुग में भी अपने भक्तों की सच्ची पुकार पर उनकी रक्षा के लिए प्रस्तुत हो जाते हैं. मन के भय को दूर करने के लिए अगर हनुमान जी के गुप्त मंत्र का जाप करें तो इससे अति प्रभावशाली परिणाम प्राप्त हो सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हनुमान जी का गुप्त मंत्र है:
“अंजनीगर्भ संभूतं कपीन्द्रं सचिवोत्तमम्।
रामप्रियं नमस्तुभ्यं हनुमन् रक्ष सर्वदा॥”
अर्थ है: “माता अंजनी के गर्भ से उत्पन्न हुए वानरों के राजा व श्री राम के प्रिय हनुमान जी को मेरा नमन, कृपया हर तरह के भय से मेरी रक्षा करें।”
इस मंत्र के जाप की विधि
मन को शांत करें और आंखें बंदकर हनुमान जी का ध्यान करें. अब ऊपर बताए मंत्र का 11 बार जाप करें. मान्यता है कि ऐसे भक्त जो स्वयं को हनुमान जी के चरणों में समर्पित कर गुप्त मंत्र का जाप करते हैं उनका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ पाता है. वहीं इस मंत्र का11 बार जाप करने के पीछे का रहस्य है कि अंक 11 को धार्मिक और अध्यात्मिक रूप से अति शुभ माना जाता है. इसके अलावा अंक 11 का हनुमान जी से भी सीधा संबंध हैं क्योंकि वे शिव जी के 11वें रुद्रावतार हैं. ऐसे में हनुमान जी के गुप्त मंत्र का 11 बार जाप करना अति प्रभावशाली फल देता है.



