Friday, March 27, 2026
CrimeIndiaTrending

सीतापुर में सीनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड, रिवॉल्वर से खुद की कनपटी पर मारी गोली, नौकरानी ने खोला अंदरूनी राज!

सीतापुर में सीनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड, रिवॉल्वर से खुद की कनपटी पर मारी गोली, नौकरानी ने खोला अंदरूनी राज!
सीतापुर में सीनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड, रिवॉल्वर से खुद की कनपटी पर मारी गोली, नौकरानी ने खोला अंदरूनी राज!

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिविल लाइन मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक सनकी वारदात ने सबको चौंका दिया. 69 वर्षीय सीनियर डॉक्टर राजेंद्र चौधरी ने अपने कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली की आवाज सुनकर जब पत्नी कमरे में पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई. बिस्तर खून से लाल था और डॉक्टर औंधे मुंह पड़े थे. उनके शरीर में जान नहीं थी.

डॉ. राजेंद्र चौधरी (BAMS) खैराबाद में अपनी क्लीनिक चलाते थे और मूल रूप से सिविल लाइन के निवासी थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर लंच करने के बाद वह पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चले गए थे. उनकी पत्नी शक्ति चौधरी (65) नीचे काम कर रही थीं. अचानक ऊपर से गोली चलने की जोरदार आवाज आई. पत्नी भागकर ऊपर पहुंची तो देखा कि डॉक्टर साहब बिस्तर पर लहूलुहान पड़े हैं. रिवॉल्वर पास ही गिरी थी और गोली कनपटी को चीरती हुई दूसरी तरफ निकल गई थी.

नौकरानी का बड़ा खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी विनायक भोसले और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में घर की नौकरानी सुनीता ने एक अहम जानकारी दी है. सुनीता के मुताबिक, दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच बातचीत बंद थी. आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद के चलते डॉक्टर ने यह आत्मघाती कदम उठाया.

एयरफोर्स में डॉक्टर है बड़ा बेटा

डॉ. राजेंद्र चौधरी का परिवार काफी प्रतिष्ठित है. उनके दो बेटे हैं, जो घर से बाहर रहते हैं. बड़ा बेटा दिवांश भारतीय वायुसेना में डॉक्टर है और वर्तमान में खड़गपुर में तैनात है. वहीं छोटा बेटा उत्तम लखनऊ में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है. घटना की जानकारी दोनों बेटों को दे दी गई है.

सदमे में बेसुध पत्नी, पुलिस कर रही जांच

पति की खून से सनी लाश देखकर पत्नी शक्ति चौधरी गहरे सदमे में हैं. वह फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं, जिसकी वजह से उनकी सुरक्षा और देखभाल के लिए एक महिला सिपाही को तैनात किया गया है. पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीओ सिटी ने बताया कि बेटों के आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply