Friday, March 27, 2026
CricketIndiaTrending

न जश्न.. न गाना-बजाना इस वजह से BCCI ने रद्द की IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानकर बढ़ जाएगा देश का और इज्जत

न जश्न.. न गाना-बजाना इस वजह से BCCI ने रद्द की IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानकर बढ़ जाएगा देश का और इज्जत
न जश्न.. न गाना-बजाना इस वजह से BCCI ने रद्द की IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानकर बढ़ जाएगा देश का और इज्जत

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत होने में अब सिर्फ कुछ घंटे का समय शेष रह गया है. आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला मैच 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच मैच से होगा. आईपीएल की शुरुआत से पहले हर बार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) की ओपनिंग सेरेमनी (IPL 2026 Opening Ceremony) रद्द कर दी है.

बीसीसीआई ने ये फैसला क्यों लिया है, इसके पीछे की वजह जानकर आपकी नजरो में बीसीसीआई की इज्जत और बढ़ जाएगी. आइए आपको बताते हैं कि आखिर बीसीसीआई ने ये फैसला क्यों लिया है.

इस वजह से बीसीसीआई ने रद्द किया IPL 2026 का ओपनिंग सेरेमनी

आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने आईपीएल का ख़िताब जीता था. 4 जून की तारीख आरसीबी और आईपीएल के लिए ब्लैक डे साबित हुई. जीत के जश्न में 11 फैंस की भगदड़ में मौत हो गई, जिसमें एक 14 साल का बच्चा भी शामिल था. 11 पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता, याद और सम्मान दिखाते हुए बीसीसीआई ने ये फैसला किया है.

इसी वजह से बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है. इस बात की पुष्टि बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने की है. उन्होंने कहा कि ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी में खेला जाना है और पिछले साल की दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रध्दांजलि देते हुए इस साल की ओपनिंग सेरेमनी रद्द की है.

देवजीत सैकिया ने कही ये बात

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि

“पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना के कारण, IPL-2026 की शुरुआत के दिन (बेंगलुरु में) कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा. BCCI, 4 जून 2025 को हुई उस त्रासदी में जान गंवाने वाली आत्माओं के सम्मान के तौर पर IPL-19 की शुरुआत में कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहा है. हालांकि, BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल IPL के समापन पर, फाइनल के दिन (31 मई) एक भव्य मनोरंजन कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं.”

इससे पहले भी 2019 में, पुलवामा हमले के बाद, जिसमें लगभग 40 CRPF जवानों की जान चली गई थी, BCCI ने जो उस समय सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (CoA) द्वारा चलाया जा रहा था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। IPL 12 का उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया था और इसके लिए आवंटित धनराशि पीड़ितों के परिवारों को दान कर दी थी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply