Friday, March 27, 2026
IndiaTrending

1 अप्रैल की सुबह-सुबह बदल जाएंगे ये कई सारे नियम, पेट्रोल-डीजल से लेकर…!..

1 अप्रैल की सुबह-सुबह बदल जाएंगे ये कई सारे नियम, पेट्रोल-डीजल से लेकर…!..
1 अप्रैल की सुबह-सुबह बदल जाएंगे ये कई सारे नियम, पेट्रोल-डीजल से लेकर…!..

1 April new Rule: 1 अप्रैल 2026 से नए फाइनेंशियल ईयर के साथ कई बड़े नियम लागू होंगे, जिनका असर आपकी सैलरी, टैक्स प्लानिंग और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा.असल में PAN, HRA, क्रेडिट कार्ड, ATM और डिजिटल पेमेंट से जुड़े बदलाव सीधे आपके ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और जेब को प्रभावित करेंगे, इसलिए इन रूल्स को पहले से समझना बेहद जरूरी है.

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएंगे कई जरूरी रूल
Rule Change: नया फाइनेंशियल ईयर 2026-27 शुरू होते ही 1 अप्रैल से कई बड़े नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों, खासकर सैलरीड कर्मचारियों और टैक्सपेयर्स पर पड़ेगा. पैन कार्ड से जुड़े अपडेट, HRA के नियम, क्रेडिट कार्ड चार्ज और पेट्रोल से जुड़ी नीतियों में चेंज आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं.तो ऐसे में जरूरी है कि आप इन नए नियमों को पहले से समझ लें, ताकि टैक्स प्लानिंग सही तरीके से कर सकें और अनावश्यक खर्च से बच सकें.

PAN कार्ड पर नए रूल
अब तक पैन कार्ड बनवाने के लिए अब आधार पर्याप्त था, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से यह सुविधा खत्म हो जाएगी.असल में नए नियमों के तहत पैन बनवाने या उसमें सुधार करने के लिए एक्स्ट्रा डाक्यूमेंट्स देना जरूरी होने वाला है. नए रूल से पैन प्रोसे पहले से ज्यादा सख्त और सेफ हो जाएगा.

1 अप्रैल से बदल जाएगी डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा
आज के समय में हमारा बटुआ मोबाइल में आ गया है, लेकिन इसके साथ फ्रॉड का खतरा भी बढ़ गया है. इसी को देखते हुए RBI ने 1 अप्रैल 2026 से नए सेफ्टी रूल लागू करने का फैसला किया है. अब सिर्फ OTP से काम नहीं चलेगा, हर ऑनलाइन पेमेंट के लिए दो सुरक्षा परतें जरूरी होंगी, जैसे PIN, बायोमेट्रिक या डिवाइस वेरिफिकेशन. इसका मकसद है सिम स्वैप, फिशिंग और हैकिंग जैसे फ्रॉड को रोकना. नए रूल्स में अगर बैंक की लापरवाही से फ्रॉड होता है, तो ग्राहक को पैसा वापस मिलेगा. यानी कि अब डिजिटल पेमेंट पहले से ज्यादा सुरक्षित होने वाला है.

HRA क्लेम में बड़ा बदलाव
सैलरीड कर्मचारियों के लिए HRA से जुड़ा रूल और हार्ड होने वाले हैं. असल में अब अगर आप सालाना 1 लाख रुपये से ज्यादा किराया देते हैं, तो आपको मकान मालिक का PAN देना जरूरी होगा और इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि वह आपके परिवार का सदस्य है या नहीं.ये जरूरी जानकारी नए फॉर्म 124 में देना होगा, इसका उद्देश्य फर्जी HRA क्लेम पर रोक लगाना है.

1 अप्रैल से बदल सकती है आपकी सैलरी स्ट्रक्चर
नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ा बदलाव आने वाला है. 1 अप्रैल 2026 से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होते ही नया आयकर अधिनियम 2025 और लेबर कोड लागू हो सकता है, जिसका सीधा असर आपकी सैलरी और टेक होम पर पड़ेगा. नए रूल्स के मुताबिक अब आपकी बेसिक सैलरी कुल CTC का कम से कम 50% होना जरूरी होगा.अभी कई कंपनियां टैक्स बचाने के लिए बेसिक कम और अलाउंस ज्यादा रखती हैं, लेकिन अब ऐसा करना मुश्किल होगा.बेसिक सैलरी बढ़ने से आपका PF और ग्रेच्युटी भी बढ़ेगी, यानी रिटायरमेंट के लिए ज्यादा बचत होगी.हालांकि, PF ज्यादा कटने से हाथ में मिलने वाली सैलरी थोड़ी कम हो सकती है.जबकि HRA छूट कम होने से पुराने टैक्स सिस्टम में टैक्स थोड़ा बढ़ सकता है. लेकिन नए टैक्स रिजीम वालों के लिए ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट मिलती है. कुल मिलाकर, ये बदलाव लंबे समय में फायदे का सौदा हो सकता है.

क्रेडिट कार्ड पर सख्ती
1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अब बड़े ट्रांजेक्शन की जानकारी इनकम टैक्स विभाग तक जाएगी.तो अगर आप साल में 10 लाख रुपये से ज्यादा का कार्ड बिल डिजिटल तरीके से भरते हैं या 1 लाख से ज्यादा कैश पेमेंट करते हैं, तो यह रिपोर्ट होगा. यानी कि अब हर बड़ा खर्च सीधे आपके PAN से जुड़ जाएगा, इसलिए खर्च और टैक्स रिकॉर्ड का ध्यान रखना जरूरी है.

LPG सिलेंडर के नए दाम
इन दिनो एलपीजी की मारामारी चल रही है तो अब उम्मीद की जा रही है कि हर महीने की तरह से 1 अप्रैल को भी तेल कंपनियां रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों का रिव्यू कर सकती हैं. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के उतार-चढ़ाव के आधार पर दाम तय होंगे.

1 अप्रैल से बदलेंगे ATM और कैश निकालने के रूल
1 अप्रैल 2026 से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ATM यूज के रूल्स में चेंज होने जा रहा है, जिसका असर सीधे आपके ट्रांजेक्शन और चार्ज पर पड़ेगा.तो अब ATM से UPI के जरिए निकाला गया कैश भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगा, यानी लिमिट जल्दी खत्म हो सकती है.वैसे लिमिट पार होने पर हर ट्रांजेक्शन पर करीब ₹23 का चार्ज देना होगा. वहीं, PNB ने भी डेबिट कार्ड के हिसाब से डेली कैश निकालने की लिमिट 50,000 से 75,000 रुपये कर दी है. इसके अलावा, अब QR कोड के जरिए भी कैश निकालने की सुविधा बढ़ रही है.तो कुल मिलाकर, बैंकिंग सिस्टम तेजी से डिजिटल हो रहा है, इसलिए ग्राहकों को नए नियम समझना जरूरी है.

अब क्रेडिट कार्ड से भी भर सकेंगे टैक्स
सरकार ने टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए अब टैक्स भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड को भी मान्यता दे दी है. हालांकि पहले यह सुविधा केवल नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड तक सीमित थी.लेकिन अब क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते टाइम प्रोसेसिंग फीस या अतिरिक्त चार्ज लग सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है.इसके साथ ही, अगर आप सालभर में ₹10 लाख से ज्यादा का क्रेडिट कार्ड खर्च या ₹1 लाख से ज्यादा कैश पेमेंट करते हैं, तो बैंक इसकी जानकारी इनकम टैक्स

विभाग को देंगे, जिससे आपके ट्रांजेक्शन सीधे रिकॉर्ड में आ जाएंगे.

कंपनी के क्रेडिट कार्ड पर खर्च पर टैक्स नियम साफ
अगर कंपनी आपको क्रेडिट कार्ड देती है और उसका बिल कंपनी भरती है, तो इसे एक तरह का बेनिफिट माना जाता है और इस पर टैक्स लग सकता है. लेकिन अगर आप उस कार्ड का यूज केवल सिर्फ ऑफिस के काम के लिए करते हैं और उसका पूरा रिकॉर्ड मौजूद है, तो आपको टैक्स नहीं देना पड़ेगा,तो इसलिए जरूरी है कि हर खर्च का सही हिसाब रखें.

नया आयकर अधिनियम 2025 लागू
1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम 2025 लागू होने जा रहा है, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा.असल में इसका मकसद टैक्स सिस्टम को आसान और ज्यादा पारदर्शी बनाना है.जी हां नए नियमों से टैक्स भरना सरल हो सकता है और प्रोसेस भी साफ होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यानी कि आम लोगों और टैक्सपेयर्स के लिए यह बदलाव समझने और अपनाने में ज्यादा सुविधाजनक साबित हो सकता है.

पेट्रोल में 20% एथेनॉल अनिवार्य, क्वालिटी चेंज
1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में पेट्रोल में 20% एथेनॉल (E20) मिलाना जरूरी हो जाएगा.असल में इससे पेट्रोल की क्वालिटी बेहतर होगी और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी.असल में सरकार का टारगेट कच्चे तेल के आयात को घटाना और किसानों की इनकम बढ़ाना है. हालांकि, इस बदलाव का असर कुछ पुरानी गाड़ियों पर पड़ सकता है और उनका माइलेज 3-7% तक कम हो सकता है.

कैसे होगा जेब पर इसका सीधा असर?
आपको बता दें कि इन सभी बदलावों का सीधा असर आपकी टैक्स प्लानिंग, खर्च और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है.स्पेशली सैलरीड लोगों और ज्यादा खर्च करने वालों को अब पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी. अब हर बड़ा ट्रांजेक्शन टैक्स सिस्टम की नजर में रहेगा, इसलिए सही प्लानिंग और खर्च का हिसाब रखना जरूरी हो जाएगा, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply