Sunday, March 29, 2026
IndiaPoliticsTrending

भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की मौके पर मौत!..

भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की मौके पर मौत!..
भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की मौके पर मौत!..

Gwalior Road Accident-मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के 3 बजे बड़ा हादसा हो गया. शहर के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. घायलों में बच्चा भी शामिल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज जारी है.

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह 3 बजे हुआ. ऑटो में सवार सभी लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, ऑटो में सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका भी नहीं मिल सका.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को मार्चुरी में रखवाया है. वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

भाग रहा था बोलेरो चालक
बताया जा रहा है कि बोलेरो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी. वहीं से भागते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने रास्ते में ऑटो को टक्कर मार दी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply