Thursday, March 26, 2026
HealthIndiaTrending

ज्ञान बांटने में एक नंबर होते हैं इस मूलांक वाले लोग, बातें ऐसी कि चुटकियों में इकट्ठा कर लेते हैं भीड़!..

ज्ञान बांटने में एक नंबर होते हैं इस मूलांक वाले लोग, बातें ऐसी कि चुटकियों में इकट्ठा कर लेते हैं भीड़!..
ज्ञान बांटने में एक नंबर होते हैं इस मूलांक वाले लोग, बातें ऐसी कि चुटकियों में इकट्ठा कर लेते हैं भीड़!..

एक खास मूलांक के लोग बातों के जादूगर होते हैं. वे अपनी वाणी से आसानी से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं. इन लोगों में ज्ञान बांटने की आदत होती है. अंकशास्‍त्र के अनुसार ये लोग अपनी इसी खूबी की दम पर जीरो से हीरो बन जाते हैं.

बातों के जादूगर
बातें करना एक खास कला है और बोलकर भीड़ इकट्ठा करना तो हर किसी के वश में नहीं होता है. अंकशास्‍त्र के अनुसार कुछ खास तारीखों में जन्‍मे लोगों को यह कला बखूबी आती है. इसलिए वे आसानी से भीड़ इकट्ठा कर लेते हैं और खूब लोकप्रियता पाते हैं.

मूलांक 3 वाले लोग
अंक ज्‍योतिष के मुताबिक जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 3 होता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मूलांक 3 वाले लोगों में कई ऐसी खूबियां होती हैं, जो उन्‍हें दूसरों से खास बनाती हैं. इन लोगों पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है.

नॉलेजेबल और बातों में निपुड़
मूलांक 3 वाले लोग ज्ञान के भंडार होते हैं. वे खूब पढ़ते हैं और जानकारियां इकट्ठा करते हैं. इसलिए जब बोलते हैं तो उनकी बातों में फैक्‍ट्स और नई जानकारियां होती हैं. जिससे लोग उनसे प्रभावित हो जाते हैं.

सम्‍मोहित कर लेते हैं
इन लोगों की बोलने की कला ऐसी होती है कि लोग सम्‍मोहित से हो जाते हैं. इस कारण ये लोग टीचिंग, सेल्‍स, मार्केटिंग, लीडर, वक्‍ता के तौर पर खूब लोकप्रिय होते हैं. इनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ते हैं. साथ ही वे अपने क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ते हैं.

हार मानना पसंद नहीं
मूलांक 3 वाले लोगों में एक और अच्‍छी खूबी होती है कि वे हार मानना पसंद नहीं करते हैं. उनका प्‍लान A फेल हो जाए तो तुरंत प्‍लान B पर काम करने लगते हैं. लेकिन जब तक सफल न हो जाएं शांत नहीं बैठते हैं. साथ ही ये लोग बेहद सेल्‍फ रिस्‍पेक्‍ट वाले होते हैं. जिसके कारण वे अपना सम्‍मान भी हर जगह बनाए रखते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply