Wednesday, March 25, 2026
IndiaTrending

जूनियर के प्यार में पड़ी लेडी डॉक्टर, फिर मिला ऐसा जख्म, बन गई जिंदा लाश, दर्दनाक कहानी!..

जूनियर के प्यार में पड़ी लेडी डॉक्टर, फिर मिला ऐसा जख्म, बन गई जिंदा लाश, दर्दनाक कहानी!..
जूनियर के प्यार में पड़ी लेडी डॉक्टर, फिर मिला ऐसा जख्म, बन गई जिंदा लाश, दर्दनाक कहानी!..

प्यार-मोहब्बत के चक्कर में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की कमी नहीं है. जिंदगी में लिया गया एक गलत फैसला पूरी जिंदगी बदल देता है. इस मामले से यही समझ आता है. एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनीं डॉ. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नागश्री का सपना था कि वह हजारों लोगों की मदद करें. लेकिन एक जूनियर डॉक्टर के प्यार में पड़कर वह 12 साल तक जिंदा लाश की तरह जिंदगी जीती रहीं और अब इस दुनिया को छोड़ चुकी हैं.

मैसूर की डॉ. नागश्री की कहानी बहुत दर्दनाक है. कई लोग उसकी स्थिति को हरीश राणा जैसा बता रहे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के बाद यूथिनेशिया, यानी इच्छामृत्यु दी गई है. सवाल यह है कि नागश्री की जिंदगी में उस जूनियर डॉक्टर ने क्या किया और उस पर क्या आरोप हैं?

डॉक्टर नागश्री के साथ क्या हुआ?
बताया जाता है कि सीनियर डॉक्टर नागश्री एक जूनियर डॉक्टर विनय कुमार के प्यार में पड़ गई थीं. दोनों कई महीनों तक साथ घूमते रहे. लेकिन जब शादी की बात आई तो विनय कुमार ने पलटी मार दी और कहा कि दोनों के बीच उम्र का अंतर है और घरवाले इस रिश्ते को नहीं मानेंगे.

आरोप है कि इसके बाद उसने आत्महत्या का नाटक रचा. वह नागश्री को श्रीरंगपट्टन के एक लॉज में ले गया और दोनों के साथ मरने की बात कही. वहां उसने नागश्री को नींद की गोलियां और ओवरडोज इंजेक्शन दे दिया. खुद भी आत्महत्या की कोशिश का नाटक किया, लेकिन जहां नागश्री जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए कोमा में चली गईं, वहीं वह एक ही दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आया.

12 साल की जंग हुई खत्म
इसके बाद नागश्री करीब 12 साल तक बिना याददाश्त के जिंदा रहीं, जैसे एक जिंदा लाश. आखिरकार 24 मार्च को उनका निधन हो गया.

इस मामले में डॉक्टर विनय कुमार पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. कहा जा रहा है कि उसने सिर्फ नागश्री ही नहीं, बल्कि और भी महिलाओं की जिंदगी बर्बाद की. एक चार्टर्ड अकाउंटेंट गौतमी की मौत का मामला भी उससे जुड़ा बताया जा रहा है, जो फिलहाल कोर्ट में है और उसमें भी रिपोर्ट दाखिल हो चुकी है.

15 दिन में ही छोड़ गई पत्नी
बताया जा रहा है कि बाद में उसने एक और महिला से शादी की, लेकिन वह भी उसकी प्रताड़ना सह नहीं पाई और शादी के सिर्फ 15 दिन बाद ही उसे छोड़कर चली गई. महिला ने पुलिस में शिकायत भी की.

वकील पांडु पुजारी ने डॉक्टर विनय कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कई महिलाएं उसके खिलाफ न्याय की मांग लेकर सामने आ रही हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply