Wednesday, March 25, 2026
Gazab

6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, भारत को फिर क्यों सता रहा डर?!..

6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, भारत को फिर क्यों सता रहा डर?!..

India Lockdown Again Update News: मार्च का महीना आते ही, 6 साल पुराना भयानक मंजर आंखों के सामने छा जाता है। जब मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए 21 दिनों का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन घोषित किया था। महज 4 घंटे का नोटिस देकर 1.38 अरब लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया गया। सड़कें सूनी हो गईं, कारखाने बंद, स्कूल-कॉलेज ठप। सिर्फ जरूरी सेवाएं ही चल रही थीं। पक्षियों की चहचहाहट साफ सुनाई दे रही थी और हवा पहले से ज्यादा साफ लग रही थी। लेकिन साथ ही डर, अनिश्चितता और आर्थिक मुश्किलें भी लोगों को सता रही थीं।

आज ठीक 6 साल बाद, 24 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर पुराने लॉकडाउन वीडियो और फोटो फिर से वायरल हो रहे हैं। Google पर ‘India Lockdown Again’ और ‘Is Lockdown Again In India 2026’ जैसे सर्च ट्रेंड टॉप पर पहुंच गए हैं। इस उछाल की वजह सिर्फ यादें नहीं, बल्कि वर्तमान भू-राजनीतिक तनाव भी है। आइए समझते हैं आखिर क्या सीख भारत को मिली? और क्यों नए लॉकडाउन के डर से कांप रहे भारतवासी?

PM Modi का भाषण और नया डर क्यों? 23 मार्च लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया (US-Israel vs Iran) संघर्ष को ‘चिंताजनक’ बताया। होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावटों से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है, तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। मोदी ने कहा कि कोरोना के समय की तरह हमें एकजुट होकर तैयार रहना होगा। उन्होंने सामूहिक धैर्य और एकता की बात की, लेकिन किसी भी तरह के घरेलू लॉकडाउन की घोषणा नहीं की। फिर भी सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं और ‘Energy Lockdown’ का डर पैदा हो गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि 2026 की स्थिति 2020 से पूरी तरह अलग है। कोई आवाजाही पर पाबंदी या COVID जैसा लॉकडाउन नहीं लगेगा।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply