Wednesday, March 25, 2026
Politics

‘सुधर जाओ वरना वो हाल करेंगें कि…,’ गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग की कनाडा में फिर फायरिंग, अब कौन बना टारगेट?!..

‘सुधर जाओ वरना वो हाल करेंगें कि…,’ गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग की कनाडा में फिर फायरिंग, अब कौन बना टारगेट?!..
‘सुधर जाओ वरना वो हाल करेंगें कि…,’ गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा गैंग की कनाडा में फिर फायरिंग, अब कौन बना टारगेट?!..

Canada Firing: कनाडा का ब्रैंप्टन शहर एक बार फिर गोलियों से गूंजा है. यहां लगातार दूसरे दिन गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गैंग और रोहित गोदारा की ओर से फायरिंग की गई. यह गोलीबारी विपिन चौसर नाम के एक शख्स के घर पर हुई है. गैंग ने खुद फायरिंग का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है और धमकी भी दी है.

लगातार दूसरी बार फायरिंग
फायरिंग को लेकर गैंग ने लिखा,’ राम राम सभी भाईयों, मैं महेंद्र डेलाना, सनी यामा. भाईयों आज ये जो ब्रैंप्टन (कनाडा) में विपिन चौसर के घर पर जो फायरिंग हुई हैं, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं. यह हमारे दुश्मनो को सपोर्ट करता था इसीलिए इसको यह सिर्फ चेतावनी दी है कि समय रहते सुधर जा वरना अगली बार गोली घर के बाहर नहीं, घर के अंदर तेरे और तेरे परिवार पर चलेगी. ध्यान रखना कि उस समय कोई बचाने नहीं आएगा.’ गैंग ने आगे लिखा,’ जितने भी हैं कान खोल कर सुन लेना, जो भी हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करेगा वो भी हमारा दुश्मन ही होगा. उसका या उसके घर परिवार में जो भी नुकसान होगा, उसका जिम्मेदार वो खुद होगा तो समय रहते सुधर जाओ वरना वो हाल करेंगें कि पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा. वेट एंड वॉच.’

गैंग ने दी धमकी
बता दें कि कनाडा में इससे पहले बीते दिन ( 23 मार्च 2026) को भी गोलीबारी हुई थी, जिसकी गोल्डी बराड़ गैंग और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े सदस्यों ने जिम्मेदारी ली थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस समूह ने भी अपनी पहचान सनी यामा और महेंद्र डेलाना नाम से बताई है. बताया जा रहा है कि यह हमला गैंग की कॉल्स को इग्नोर करने पर किया गया. इसको लेकर गैंग ने धमकी भी दी.

‘गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं….’
समूह ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह फायरिंग उनकी क्षमता और पहुंच का संकेत देने के लिए की गई थी. साथ ही इसमें यह भी धमकी दी गई की अगर 24 घंटे के अंदर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है. इससे भविष्य में गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply