Wednesday, March 25, 2026
IndiaTrending

अमेरिका ने युद्ध रोकने के लिए ईरान को भेजा 15 पॉइंट प्लान, इजरायल बोला- हम बातचीत में नहीं!..

अमेरिका ने युद्ध रोकने के लिए ईरान को भेजा 15 पॉइंट प्लान, इजरायल बोला- हम बातचीत में नहीं!..
अमेरिका ने युद्ध रोकने के लिए ईरान को भेजा 15 पॉइंट प्लान, इजरायल बोला- हम बातचीत में नहीं!..

वॉशिंगटन: अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15 सूत्रीय योजना भेजी है। इस योजना में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कड़ी पाबंदियां लगाना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना प्रमुख है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दो अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पाकिसतान के जरिए यह प्रस्ताव ईरान भेजा गया है। इस बीच इजरायल ने कहा है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने को चल रही बातचीत का हिस्सा नहीं है।

एक महीने के लिए युद्धविराम की घोषणा
इजरायल के चैनल 12 ने प्लान के बारे में बताया कि अमेरिका और ईरान एक महीने के लिए युद्धविराम की घोषणा करेंगे, जिस दौरान वे इस प्रस्ताव के आधार पर बातचीत करेंगे। योजना में ईरान की जमीन पर यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह से रोकने और संवर्धित किए गए यूरेनियम को सौंपने की बात कही गई है। इजरायल और अमेरिका को आशंका है कि इस सामग्री का इस्तेमाल परमाणु बम बनाने में हो सकता है।

योजना का प्रमुख हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को लेकर है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 15 सूत्रीय प्लान के अनुसार, ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से बिना किसी रुकावट आवाजाही की अनुमति देगा। इस संकरे चोकपॉइंट से दुनिया का 20 फीसदी तेल गुजरता है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर इस जलमार्ग को चोक कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा कीमतों में भारी उछाल आ गया था।

ईरान को बदले में क्या मिलेगा?
रिपोर्ट के अनुसार, इसके बदले में ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने कई बार इस मांग को दोहराया है। इसके अलावा बुशहेर में नागरिक परमाणु ऊर्जा विकसित करने में ईरान की मदद की जाएगी। कथित योजना में ईरान में सत्ता परिवर्तन का कोई जिक्र नहीं है।

इजरायल बातचीत का हिस्सा नहीं
इस बीच इजरायल ने अमेरिका और ईरान के बीच किसी बातचीत का हिस्सा होने से इनकार किया है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा है कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली कथित बातचीत का हिस्सा नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के पत्रकारों से डैनन ने कहा कि अमेरिका, इजरायल के साथ ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमलों से काफी कुछ हासिल हुआ है, लेकिन सब कुछ नहीं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply