Wednesday, March 25, 2026
Politics

गैस एजेंसियों ने बढ़ा दी सख्ती, बंद हो सकते हैं इन लोगों के कनेक्शन, जानें नया नियम!..

गैस एजेंसियों ने बढ़ा दी सख्ती, बंद हो सकते हैं इन लोगों के कनेक्शन, जानें नया नियम!..

LPG Booking Alert: मिडिल ईस्ट में बने भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों ने ग्लोबल लेवल पर LPG की सप्लाई चेन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भारत में भी इस संभावित संकट के बीच गैस एजेंसियों ने सुरक्षा और संसाधनों के सही वितरण को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, लंबे समय से निष्क्रिय पड़े गैस कनेक्शनों पर अब अस्थायी रोक लगाई जा रही है।

9 महीने से बंद कनेक्शनों पर कार्रवाई क्यों?
Gas distributors ने ऐसे उपभोक्ताओं की बुकिंग सेवाओं को ‘सस्पेंडेड’ श्रेणी में डाल दिया है, जिन्होंने पिछले 9 महीनों या उससे अधिक समय से एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं कराया है। इस कदम के पीछे मुख्य उद्देश्य ‘घोस्ट कनेक्शन’ (फर्जी या निष्क्रिय कनेक्शन) की पहचान करना और उनके संभावित दुरुपयोग को रोकना है। एजेंसियों का तर्क है कि वैश्विक स्तर पर आपूर्ति कम होने के कारण यह सुनिश्चित करना जरुरी है कि सब्सिडी और गैस सिलेंडर केवल उन सक्रिय उपभोक्ताओं तक पहुँचें जिन्हें वास्तव में इनकी आवश्यकता है।

कैसे बहाल कराएं अपनी रुकी हुई सेवा?
यदि आपका कनेक्शन भी इस कार्रवाई की जद में आ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ये प्रक्रिया अपनाकर अपनी सेवा को फिर से सुचारु कर सकते हैं। सबसे पहले अपने संबंधित गैस वितरक (एजेंसी) के कार्यालय पर जाएँ। वहां आपको एक नया केवाईसी (KYC) फॉर्म भरना होगा। इसके साथ अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी अटैच करें। सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए आपको Biometric या फेस रिकग्निशन के जरिए अपना वेरिफिकेशन कराना होगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस प्रोसेस पूरा होने के लगभग 24 से 48 घंटों के भीतर आपका डेटा अपडेट कर दिया जाएगा, जिसके बाद आप फिर से सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply