Tuesday, March 24, 2026
Cricket

IPL के पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

IPL के पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका
IPL के पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

Team India: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ख़िताब जीतने के बाद भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी आईपीएल 2026 खेलने में व्यस्त हैं, वहीं भारतीय महिला टीम अगले महीने साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) के दौरे पर जाने की तैयारी में है. भारतीय महिला टीम को जुलाई में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 खेलना है, ऐसे में टीम इंडिया (Team India) और बीसीसीआई (BCCI) ने तैयारी शुरू कर दी है.

भारतीय महिला टीम को अगले महीने साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है, जहां दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. भारतीय महिला टीम में 2 खिलाड़ी ऐसी हैं, जो पहली बार टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलती नजर आने वाली हैं.

अनुष्का शर्मा और काशवी गौतम को पहली बार मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए 2 युवा खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। 22 साल की अनुष्का एक बल्लेबाज हैं, जबकि काशवी गौतम मीडियम पेसर हैं. 22 वर्षीय काशवी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुकी हैं और उन्होंने टेस्ट और वनडे भी खेले हैं.

अनुष्का शर्मा को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है, इस खिलाड़ी ने इस साल वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी खेलते हुए गुजरात जायंट्स के लिए 7 मैचों में 177 रन बनाए थे. वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट का इस युवा खिलाड़ी के पास अच्छा ख़ासा अनुभव है.

इन खिलाड़ियों को रखा गया है टीम इंडिया से बाहर

भारतीय महिला टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष और अरुंधति रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है. वहीं, वैष्णवी शर्मा, स्नेह राणा, जी. कमलिनी और अमनजोत कौर को इस टीम से बाहर रखा गया है. कमलिनी की जगह उमा छेत्री को मौका मिला है. वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल संभालेंगी.

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है, अभी हाल ही में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, जहां भारतीय महिला टीम को वनडे सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जबकि टी20 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया था.

अफ्रीका दौरे के लिए Team India का शेड्यूल

भारतीय टीम (Team India), साउथ अफ्रीका दौरे पर 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पांच मैचों की टी20I सीरीज खेलेगी. ये मुकाबले तीन शहरों में आयोजित होंगे. पहला और दूसरा मैच डरबन में होंगे, तीसरा और चौथा मैच जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे, जबकि सीरीज का आखिरी मैच बेनोनी में खेला जाएगा.

  • पहला T20 मैच: 17 अप्रैल, डरबन
  • दूसरा T20 मैच: 19 अप्रैल, डरबन
  • तीसरा T20 मैच: 22 अप्रैल, जोहान्सबर्ग
  • चौथा T20 मैच: 25 अप्रैल, जोहान्सबर्ग
  • पांचवां T20 मैच: 27 अप्रैल, बेनोनी

अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply