Tuesday, March 24, 2026
Business

Zomato के बाद Swiggy ने भी बढ़ाई प्‍लेटफॉर्म फीस, कंपन‍ियां धड़ाधड़ क्‍यों कर रहीं बढ़ोतरी?!..

Zomato के बाद Swiggy ने भी बढ़ाई प्‍लेटफॉर्म फीस, कंपन‍ियां धड़ाधड़ क्‍यों कर रहीं बढ़ोतरी?!..
Zomato के बाद Swiggy ने भी बढ़ाई प्‍लेटफॉर्म फीस, कंपन‍ियां धड़ाधड़ क्‍यों कर रहीं बढ़ोतरी?!..

Swiggy Platform Fee Hike: अगर आप भी ऑनलाइन फूड ड‍िलीवरी करने वाले करने वाले प्‍लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करते हैं तो इस खबर को पढ़कर आपको झटका लग सकता है. जी हां, जोमैटो के बाद अब स्विगी ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस के दाम में बड़ा इजाफा कर द‍िया है. अब कस्‍टमर को हर ऑर्डर पर 17.58 रुपये देने होंगे. पहले यही चार्ज 14.99 रुपये का था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह बदलाव जोमैटो की तरफ से चार्ज बढ़ाए जाने के कुछ ही द‍िन बाद क‍िया गया है. अब दोनों कंपनियों की तरफ से एक जैसा चार्ज ल‍िया जाएगा.

जोमैटो की तरफ से कुछ द‍िन पहले ही अपना प्लेटफॉर्म चार्ज 12.50 रुपये से बढ़ाकर 14.90 रुपये क‍िया गया था. जीएसटी (GST) समेत जोमैटो पर भी ग्राहकों की तरफ से 17.58 रुपये का भुगतान क‍िया जाता है. यानी दोनों बड़ी कंपनियां स्विगी और जोमैटो एक जैसी ही फीस वसूल रही हैं. इससे फूड ऑर्डर करना और महंगा हो गया है. स्विगी की तरफ से अपने ड‍िलीवरी चार्ज में एक ही झटके में करीब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.

कंपन‍ियां क्‍यों बढ़ा रही डिलीवरी फी
इससे पहले सितंबर 2025 में स्‍व‍िगी ने फीस 12 रुपये से बढ़ाकर 14.99 रुपये कर दी थी. यह चौथा मौका है जब पिछले 7 महीने के दौरान स्विगी ने फीस में इजाफा क‍िया है. कंपनी का कहना है कि यह फीस प्लेटफॉर्म को रन करने और बनाए रखने में मदद करेगी. फूड डिलीवरी दोनों कंपनियों की कमाई का अहम जर‍िया है. स्विगी और जोमैटो क्‍व‍िक कॉमर्स बिजनेस को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं. प्रॉफ‍िट बढ़ाने और नए बिजनेस को फंड करने के लिए कंपन‍ियों की तरफ से प्लेटफॉर्म फीस बढ़ायी जा रही है . बढ़ती ऑपरेट‍िंग कॉस्‍ट, ईंधन की महंगाई और कॉम्‍पटीशन को भी चार्ज बढ़ाने का कारण बताया जा रहा है.

इस बदलाव के बाद बाद हर बार पिज्जा, बर्गर या क‍िसी भी तरह का खाने का ऑर्डर करने पर आपको हर ऑर्डर पर दो से तीन रुपये ज्‍यादा देने पड़ सकते हैं. बेस फीस बढ़ने का असर कुल बिल पर जरूर पड़ेगा. स्विगी ने अगस्त 2025 में भी कुछ एर‍िया में फीस 12 से 14 रुपये की थी. अब 2026 में दोनों कंपनियां लगातार चार्ज बढ़ाकर प्रॉफ‍िट बढ़ाने की कोश‍िश कर रही हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply