
Rishabh Pant: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत होने में अब सिर्फ 3 दिन का समय शेष है. आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. आईपीएल 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) हैं, जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) ने 27 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है.
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जब से लखनऊ सुपर जायंटस की टीम का कप्तान बने हैं, उसके बाद से ही हर समय ये चर्चा रहती है कि अगले सीजन ऋषभ पंत, एलएसजी की टीम का साथ छोड़ सकते हैं.
Rishabh Pant को लेकर LSG के मालिक संजीव गोयनका ने कही ये बात
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदा था, लेकिन ये खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहा था. ऋषभ पंत ने अंतिम 2 मैचों में 1 में अर्द्धशतक और 1 में शतक लगाया था, लेकिन उसके पहले वो रनों के लिए जूझते रहे थे. ऋषभ पंत ने पुरे सीजन सिर्फ 269 रन ही बनाया था. इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी.
अब ऋषभ पंत को लेकर एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने कहा कि
“अगर किसी कप्तान के पास चार मुख्य गेंदबाज नहीं होंगे तो वह क्या करेगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तो हमें देखना होगा कि उसके पास क्या था. मुझे उसमें पूरा भरोसा है. कभी कभी आप लोग बोलते हैं कि ऋषभ रहेगा या नहीं रहेगा, मैं उसे देखता हूं और हंसता हूं. शायद कुछ सोशल मीडिया साइट्स को व्यूज चाहिए. संजीव गोयनका को पंचिंग बैग की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.”
ऋषभ पंत की कप्तानी पर बोले संजीव गोयनका
लखनऊ सुपर जायंटस की टीम ने 2022 और 2023 में प्लेऑफ में जगह जरुर बनाया, लेकिन पिछले 2 सीजन से उनकी टीम प्लेऑफ तक में नही पहुंच सकी है. पिछले सीजन उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर 7 पर रही. अब संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत की कप्तानी को लेकर कहा कि
“वह काफी अच्छा है. सीधी बात करता है. वह फ्रेंचाइज को 100 फीसदी देना चाहता है. इसलिए जब कोई खिलाड़ी भले ही वह कप्तान हो या न हो, वह 100 फीसदी देता है तो फिर आप उससे ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते हैं.”






