
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच धमाकेदार मैच से होगा. भले ही आरसीबी ने पिछले साल खिताबी जीत दर्ज की हो, लेकिन एक दौर था जब टीम सबसे फिसड्डी मानी जाती थी और कुछ चुनिंदा प्लेयर्स पर ही निर्भर थी. उसी दौर में आरसीबी की टीम के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ जो किसी दाग से कम नहीं है. आज भी ये दाग आरसबी की टीम पर लगा हुआ है जब पूरी टीम में कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था.
विराट कोहली हुए थे डक आउट
साल 2017 आईपीएल में आरसीबी का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से था. ईडन गार्डन्स के मैदान पर सिक्का विराट कोहली के पक्ष में गिरा. विराट ने गेंदबाजी चुनी और आरसीबी के सामने जोरदार गेंदबाजी हुई. टीम ने कोलकाता को महज 131 रन के स्कोर पर रोक दिया. आरसीबी के फैंस जीत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन जब इस टीम की बैटिंग आई तो ताश के पत्तों की तरह ढेर होने लगी. कप्तान विराट कोहली का इस मैच में खाता भी नहीं खुला.
डिवियर्स का भी जादू फेल
कोहली और डिविलियर्स पर टीम निर्भर थी लेकिन दोनों ही बल्लेबाज फुस्स हो गए. 20 ओवर की पारी महज 99 मिनटों में खत्म हो गई. आरसीबी के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 रन भी बोर्ड पर लगाने में कामयाब नहीं हुए. इस टीम का हिस्सा विस्फोटक क्रिस गेल भी थे, लेकिन इस काले दिन पर गेल के बल्ले से महज 7 रन निकले.
आरसीबी का शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास के शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में आरसीबी का नाम दर्ज हो गया. आरसीबी आईपीएल मैच की पारी में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम साबित हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पहले ये रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम था. साल 2009 में राजस्थान की टीम आरसीबी के खिलाफ मैच में महज 58 के स्कोर पर ही सिमट गई थी. लेकिन अब राजस्थान दूसरे स्थान पर है.






