Thursday, March 26, 2026
Bollywood

IMDb पर ‘धुरंधर’ का जलवा, नंबर 2 पर सारा, 3 पर रणवीर, पहले नंबर पर किसका नाम?!..

IMDb पर ‘धुरंधर’ का जलवा, नंबर 2 पर सारा, 3 पर रणवीर, पहले नंबर पर किसका नाम?!..

नई दिल्ली : धुरंधर: द रिवेंज ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, बल्कि दर्शकों और सेलेब्स से भी जबरदस्त तारीफ बटोरी है. फिल्म का असर इस हफ्ते की IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में भी साफ दिख रहा है, जहां इस फिल्म से जुड़े कई नाम शामिल हैं. सबसे खास बात ये है कि इस बार नंबर 1 पर कोई एक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर आदित्य धर हैं.

IMDb की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, इस हफ्ते की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में धुरंधर: द रिवेंज की टीम का दबदबा है.

नंबर 1 पर आदित्य धर
नंबर 2 पर सारा अर्जुन
नंबर 3 पर रणवीर सिंह
7वें नंबर पर उदयबीर संधु
9वें नंबर पर अर्जुन रामपाल
10वें नंबर पर सौम्या टंडन
12वें नंबर पर गौरव गेरा
13वें नंबर पर दानिश इकबाल
20वें नंबर पर राकेश बेदी

वहीं पहली फिल्म धुरंधर में नजर आए अक्षय खन्ना 16वें स्थान पर हैं. इसके अलावा, अनस्वरा रंजन अपनी फिल्म विद लव के चलते 6वें नंबर पर हैं, जबकि एस्पिरेंट्स के तीसरे सीजन में नजर आए जतिन गोस्वामी 14वें नंबर पर हैं.

IMDb की ये लिस्ट हर हफ्ते उन इंडियन सेलेब्रिटीज को दिखाती है जो सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहते हैं. ये डेटा दुनियाभर में IMDb पर हर महीने आने वाले 200 मिलियन से ज्यादा विजिट्स के आधार पर तैयार किया जाता है.

बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही धुरंधर
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये स्पाई-एक्शन फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी कराची के लियारी इलाके में सेट है, जो गैंग वॉर और हिंसा के लिए जाना जाता है. इसमें खुफिया ऑपरेशन्स की कहानी दिखाई गई है, जो कंधार प्लेन हाईजैक, 2001 संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसे बड़े घटनाओं के बैकग्राउंड में चलती है.

फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी के रूप में कराची के अंडरवर्ल्ड में उभरता है, और साथ ही जसकीरत सिंह रांगी बनने तक की उसकी कहानी भी दिखाई जाती है.

फिल्म में अर्जन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अब तक ये भारत में ₹450 करोड़ और दुनियाभर में ₹750 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply