Tuesday, March 24, 2026
Gazab

ट्रंप का एक मैसेज और भरभरा गए तेल, सोने-चांदी के दाम, भारत की कहानी सेट कर दी!..

ट्रंप का एक मैसेज और भरभरा गए तेल, सोने-चांदी के दाम, भारत की कहानी सेट कर दी!..
ट्रंप का एक मैसेज और भरभरा गए तेल, सोने-चांदी के दाम, भारत की कहानी सेट कर दी!..

नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का एक मैसेज आया और दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था पलट गई। इस मैसेज के आते ही सोमवार को दुनिया भर में कच्‍चे तेल (क्रूड) की कीमतें भरभरा गईं। सोना-चांदी धड़ाम हो गए। ब्रेंट क्रूड 13 फीसदी से ज्‍यादा नीचे आ गया। सोने में 40 साल की सबसे बड़ी ग‍िरावट दर्ज की गई। ऐसा तब हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर टेम्‍परेरी रोक लगाने की घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत ‘सार्थक’ रही। पांच दिनों के लिए ईरान के एनर्जी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर पर अमेरिका ने हमले रोकने की बात कही है। भारत के लिए यह बहुत अच्‍छी खबर है। युद्ध के बाद से उसे तरह-तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। होर्मुज स्‍ट्रेट बंद होने से सप्‍लाई में रुकावट आई थी। इसने भारत में एलपीजी की किल्‍लत पैदा कर दी है।

ट्रंप के ऐलान के बाद अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर करीब 17 डॉलर यानी लगभग 15 फीसदी लुढ़ककर 96 डॉलर प्रति बैरल के सत्र के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड करीब 13 डॉलर यानी 13.5 फीसदी भरभराकर 85.28 डॉलर पर आ गया।

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्‍स) में क्रूड की कीमतें शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लोअर सर्किट पर पहुंच गईं। वायदा कारोबार में कीमतें 9 फीसदी गिरकर 8,431 रुपये प्रति बैरल हो गईं। एमसीएक्‍स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए कच्चे तेल के भाव शुरुआत में बढ़कर खुले और 362 रुपये यानी 4 फीसदी की बढ़त के साथ 9,620 रुपये प्रति बैरल के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। हालांकि, बाद में कीमतों में तेजी से उलटफेर हुआ। ये 827 रुपये या 9 फीसदी घटकर 8,431 रुपये प्रति बैरल पर आ गईं। यह इसकी लोअर सर्किट सीमा है।

क्‍यों आई क्रूड में तेज ग‍िरावट?
यह तेज गिरावट इसलिए आई क्योंकि चल रहे संघर्ष में तनाव कम होने के संकेतों के बाद सप्‍लाई में रुकावट की आशंकाएं घट गईं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर नियोजित हवाई हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत के बाद लिया गया।

ट्रंंप के ऐलान के बाद ग‍िफ्ट न‍िफ्टी उछला
गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर ने भी इसी से संकेत लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। पिछले बंद भाव 22,465 के मुकाबले बढ़कर 23,533.50 पर पहुंच गया। इसमें 1,068.5 अंकों यानी 4.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

शाम करीब 5.20 बजे गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर 853.50 अंक या 3.80 फीसदी की बढ़त के साथ 23,318.50 पर कारोबार कर रहा था। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि सैन्य कार्रवाई में यह विराम मिडिल ईस्‍ट में शत्रुता को सुलझाने के उद्देश्य से चल रही चर्चाओं की प्रगति पर निर्भर करता है। उन्होंने संकेत दिया कि यह फैसला बातचीत के ‘मिजाज और लहजे’ पर आधारित है। इससे एक संभावित कूटनीतिक सफलता का संकेत मिलता है।

भारत लेगा राहत की सांस
सैन्‍य कार्रवाई पर विराम से भारत राहत की सांस लेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। युद्ध के कारण क्रूड की बढ़ती कीमतें उसकी टेंशन बढ़ा रही थीं। भारत अपनी जरूरत का 88 फीसदी से ज्‍यादा क्रूड आयात करता है। वहीं, होर्मुज स्‍ट्रेट के बंद होने से गैस की सप्‍लाई में भी रुकावट आई थी। इसने भारत में एलपीजी का संकट पैदा कर दिया है। युद्ध विराम से उम्‍मीद है कि सप्‍लाई दोबारा बहाल होगी। खाड़ी देशों से पहले की तरह ऊर्जा मिल सकेगी।

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट
सोमवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में 10 फीसदी से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई। दाम 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। यह गिरावट मैक्रोइकोनॉमिक दबावों के कारण कीमती धातुओं में वैश्विक स्तर पर हुई भारी बिकवाली के बीच आई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पीली धातु की कीमतों में 14,897 रुपये, या 10.3 फीसदी की गिरावट आई और कीमतें 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं।

सोना अब अपने सबसे ऊंचे स्तर 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम से 63,501 रुपये यानी लगभग 33 फीसदी नीचे आ गया है। यह सर्वकालिक ऊंचा स्तर 29 जनवरी, 2026 को दर्ज किया गया था। वैश्विक स्तर पर पिछले सप्ताह सोने में भारी गिरावट देखने को मिला था। इसकी कीमतों में लगभग 500 डॉलर की गिरावट आई थी। 1983 के बाद से यह इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। अब पिछले तीन सप्ताहों में सोने की कीमतें लगभग 17 फीसदी नीचे आ चुकी हैं।

हाजिर बाजार में सोने-चांदी के दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 999 प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,39,569 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को 999 प्यूरिटी वाले गोल्ड की कीमत 1,47,218 रुपये थी। यानी एक ही दिन में सोने के भाव में 7,649 रुपये की गिरावट आई। वहीं, चांदी का भाव 2,19,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बीते शुक्रवार को यह 2,32,364 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। यानी एक ही दिन में चांदी का भाव 13,104 रुपये प्रति किलो कम हो गया।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply