
Arm Fat Reduce Exercise At Home: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण शरीर पर कई तरह की समस्याएं आने लग जाती है. इस समय में खुद को फिट रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है. अधिकतर लोग खासकर की लड़कियां जिद्दी चर्बी से काफी ज्यादा परेशान रहती हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अपनी बाजुओं की चर्बी को घटाने के लिए काफी कुछ करती हैं लेकिन इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता है. जिद्दी चर्बी शरीर में होने से न सिर्फ लुक बल्कि आत्मविश्वास पर भी बुरा असर डालती है. कई लोग घंटों जिम में पसीना बहाने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं पा पाते हैं और फिर परेशान होकर सब कुछ छोड़ देते हैं.
फिटनेस एक्सपर्ट्स का मनाना है कि बिना जिम जाए भी घर पर आप 15-20 मिनट तक रोजाना एक्सरसाइज करने से बाजुओं की चर्बी को भी आप कम कर सकते हैं. रोजाना एक्सरसाइज से आपको गजब का मनचाहा रिजल्ट भी देखने को मिल सकता है. अगर आप भी बाजुओं को टोंड और फिट बनाना चाहते है, तो आइए आपको बताते हैं कैसे आप कर सकते हैं.
बाजुओं की जिद्दी चर्बी से छुटकारा कैसे पाएं?
1. भुजंगासन
अगर आप बाजुओं की जिद्दी चर्बी से काफी ज्यादा परेशान हो गए हैं और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप रोजाना भुजंगासन को कर सकते हैं. ऑर्म्स फैट को कम करने के साथ-साथ आपके शरीर को भी एकदम फिट रखत हैं.
2. पुश-अप्स
पुश-अप्स आपके लिए बेहद ही जरूरी है अगर आप रोजाना इसको करते हैं, तो बाजुओं की चर्बी तेजी से घटेगी और जल्दी ही आपको असर देखने को मिल सकते हैं. कम से कम 15 से 20 सेकंड तक आपको करना चाहिए.
3. धनुरासन
धनुरासन को आप रोजाना घर पर आसानी से कर सकते हैं. अगर आप इसको रोजाना करते हैं, तो बाजुओं का फैट तेजी से कम होगा. इसको घर पर करना काफी ज्यादा आसान होता है.
4. प्लैंक अप-डाउन
प्लैंक अप-डाउन आपको रोजाना घर पर करना चाहिए. प्लैंक पोजिशन में आकर आपको इसको करना चाहिए. ये बाजुओं पर जोर डालती है और साथ ही साथ फैट तेजी से बर्न करने में भी मददगार होती है.शुरुआत में 8-10 रेप्स जरूर करें.
5. आर्म सर्कल्स
आर्म सर्कल्स एक्सरसाइज भी आपके लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है. इसको घर पर ही आप कर सकते हैं. इसको करना सबसे आसान होगा. हाथों को साइड में फैलाएं और गोल-गोल घुमाते रहें. आप कुछ महीनों में गजब का असर देखने को मिलेगा.




