Monday, March 23, 2026
HealthIndiaTrending

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगा लें रामा और श्यामा तुलसी, मां लक्ष्मी की कृपा से भरेगी तिजोरी; जानें जरूरी नियम!..

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगा लें रामा और श्यामा तुलसी, मां लक्ष्मी की कृपा से भरेगी तिजोरी; जानें जरूरी नियम!..
Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगा लें रामा और श्यामा तुलसी, मां लक्ष्मी की कृपा से भरेगी तिजोरी; जानें जरूरी नियम!..

Tulsi Vastu Tips: हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि साक्षात देवी का स्वरूप मानी जाती है. शास्त्रों के अनुसार, जिस घर में तुलसी का वास होता है, वहां सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है. खासतौर पर रामा और श्यामा तुलसी को घर में लगाना अत्यंत कल्याणकारी माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें लगाने के भी कुछ कड़े नियम और सही दिशाएं होती हैं? ऐसे में आइए जानते हैं रामा और श्यामा तुलसी से जुड़े वे वास्तु नियम, जो आपके जीवन से आर्थिक तंगी को मिटा सकते हैं.

कब लगाएं रामा और श्यामा तुलसी?
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत सही मुहूर्त में की जाए, तो उसके फल कई गुना बढ़ जाते हैं. तुलसी लगाने के लिए भी शास्त्रों में विशेष दिन बताए गए हैं. मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को तुलसी लगाना लक्ष्मी जी को आमंत्रित करने जैसा है. पूर्णिमा की तिथि और शुक्ल पक्ष का समय तुलसी रोपण के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इन विशेष दिनों में पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों की उन्नति के द्वार खुलते हैं और घर का वातावरण खुशनुमा रहता है.

भूलकर भी इन दिनों में न लगाएं तुलसी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत समय पर तुलसी लगाने से विपरीत परिणाम मिल सकते हैं. शनिवार और रविवार को तुलसी का पौधा घर में नहीं लाना चाहिए. एकादशी और अष्टमी तिथि पर तुलसी लगाना वर्जित है. ऐसा करने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं, जिससे घर में आर्थिक संकट या दरिद्रता का वास हो सकता है.

कहां रखें तुलसी का पौधा?
तुलसी की शक्ति उसकी सही दिशा में निहित होती है. गलत स्थान पर रखा पौधा शुभ फल नहीं देता. वास्तु के अनुसार, ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) तुलसी के लिए सबसे पवित्र स्थान है. यह दिशा देवताओं की मानी जाती है. अगर उत्तर-पूर्व में स्थान न हो, तो आप उत्तर या पूर्व दिशा का चयन कर सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तुलसी के पास रोज शाम को घी का दीपक जरूर जलाएं. इससे घर की नकारात्मकता नष्ट होती है.

तुलसी के रख-रखाव से जुड़े जरूरी नियम
यदि आप चाहते हैं कि घर में धन का आगमन बना रहे, तो इन बातों का पालन जरूर करें. तुलसी के आसपास कभी भी गंदगी या कूड़ा न रखें। इसे हमेशा साफ-सुथरे स्थान पर ही स्थापित करें. अगर तुलसी का पौधा सूख गया है, तो उसे तुरंत हटाकर किसी पवित्र नदी या जल में प्रवाहित कर दें. घर में सूखी तुलसी रखना दुर्भाग्य और कंगाली का प्रतीक माना जाता है. एकादशी और रविवार के दिन तुलसी को न तो जल अर्पित करना चाहिए और न ही उन्हें छूना चाहिए. ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा कभी भी बाथरूम या टॉयलेट की दीवार के पास न लगा हो.

घर में रामा और श्यामा तुलसी लगाने के फायदे
ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि से तुलसी एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है. तुलसी श्री हरि को अत्यंत प्रिय है. इसे लगाने से माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी अपने आप ही प्राप्त हो जाता है. इसके प्रभाव से घर की नकारात्मक शक्तियां दूर भागती हैं और तनाव कम होता है. नियमों का पालन करते हुए तुलसी लगाने से आय के नए स्रोत बनते हैं और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply