US-Israel-Iran War Live Updates: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष अब अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके जवाब में तेहरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका उनके बिजली संयंत्रों पर हमला करता है, तो ईरानी सेना क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाएगी। ईरान ने यह भी साफ कर दिया है कि हमले की स्थिति में वे होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी को और अधिक सख्त कर देंगे।
इसी बीच, ईरान ने दावा किया है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने पर होर्मुज द्वीप के पास एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को रोककर निशाना बनाया है। हालांकि, अमेरिका ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे महज एक ‘अफवाह’ बताया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, इजरायल ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि शनिवार को हुए हमलों के दौरान ईरानी मिसाइलें उसके आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में कैसे कामयाब रहीं। इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है।



