Sunday, March 22, 2026
Gazab

सपने में दिखे बाबा बोले ‘खुदाई करˈ शिवलिंग मिलेगी, शख्स ने वैसा ही किया, फिर हुआ ये चमत्कारˌ

सपने में दिखे बाबा बोले ‘खुदाई करˈ शिवलिंग मिलेगी, शख्स ने वैसा ही किया, फिर हुआ ये चमत्कारˌ

सपने हर किसी को आते हैं। स्वप्न शास्त्र की माने तो हर सपने का एक मतलब होता है। कई बार ये सपने हमे किसी चीज के प्रति आगाह करना चाहते हैं। ऐसे में सपनों के आधार पर हमे संकेतों को समझना चाहिए। ये संकेत अच्छे और बुरे दोनों ही हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी विचित्र घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जान आप भी चमत्कारों पर यकीन करने लगेंगे।

दरअसल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक अनोखी घटना घटित हुई। यहां एक शख्स को सपने में बाबा आए जिन्होंने उसे जंगल में शिवलिंग के दबे होने की बात बताई। इसके बाद जब उस जगह की खुदाई कि गई तो नजारा देख हर कोई दंग रह गया।

यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बरमकेला ब्लाक के कलगीटार गांव के पास स्थित जंगल का है। यहां एक युवक अपनी दीदी और जीजा के घर आया हुआ था। यह युवक 2014 में काम करने चेन्नई गया हुआ था। कुछ दिनों पहले उसे अजीबोगरीब सपने आना शुरू हुए। सपने में उसे एक बाबा दिखते थे। जो उन्हें उसके गांव के जंगल में एक जगह पर शिवलिंग के दबे होने की बात बताते थे। सपने में बाबा से मुलाकात के बाद शख्स महामृत्युजंय मंत्र का जाप करने लगा।

सपने में दिखे बाबा बोले ‘खुदाई करˈ शिवलिंग मिलेगी, शख्स ने वैसा ही किया, फिर हुआ ये चमत्कारˌ

इसके बाद तीन चार दिन पहले ही शख्स अपनी दीदी और जीजा के घर आया। यहां आने के बाद उसे फिर से सपने में बाबा आने लगे। युवक ने इसकी जानकारी अपने दीदी जीजा को दी। साथ ही गांव के कुछ अन्य लोगों को भी बताया। उसने कहा कि मुझे एक जगह का सपना आ रहा है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहाँ शिवलिंग दबी है। हमे वहाँ खुदाई करनी चाहिए। हालांकि गांव वालों ने कहा कि वहाँ पहाड़ पर कोई भी बाबा नहीं रहता है। हालांकि शख्स अपनी जिद पर अड़ा रहा और मंगलवार को देववन योनी जंगल जा पहुंचा। यहां उसे जिस जगह के सपने आते थे, वहां उसने एक झंडा गाड़ दिया।

इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ बुधवार को उसी जगह गया और वहाँ की खुदाई कारवाई। इस खुदाई में जो निकला वह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। खुदाई में 1 शिव लिंग, 3 कलश, 3 त्रिशुल, 547 रूद्राक्ष, तांब के सांप व ब्रम्हा-विष्णु-महेश के पिंड भी मिले। ताज्जुब की बात ये थी कि ये सभी चीजें ठीक उसी जगह मिली जिस स्थान की जानकारी शख्स ने दी थी। शख्स का दावा है कि उसे इस स्थान की जानकारी सपने में मिली है। सपने में आए बाबा ने ही उसे इन चीजों के दबे होने की बात बताई है।

इस स्थान का नाम बताने वाले शख्स का नाम रामगोपाल चौहान है। 26 साल के रामगोपाल सारंगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धुता के रहने वाले हैं। वह बरमकेला ब्लॉक के कलगाटार में अपनी बहन और जीजा के यहां आए हुए थे। खुदाई में भगवान की चीजें मिलने के बाद आसपास के लोगों ने वहाँ पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया। अब यह चमत्कार पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वैसे इस घटना के बारे में आपकी क्या राय है? क्या ये आपको सच में चमत्कार लगता है?

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply