Sunday, March 22, 2026
18

शारीरिक संबंध बनाए बिना ही प्रेग्नेंट हुईˈ 15 साल की लड़की, डॉक्टर समेत सभी हैरान, जाने ये कैसे हुआ संभवˌ

शारीरिक संबंध बनाए बिना ही प्रेग्नेंट हुईˈ 15 साल की लड़की, डॉक्टर समेत सभी हैरान, जाने ये कैसे हुआ संभवˌ
शारीरिक संबंध बनाए बिना ही प्रेग्नेंट हुईˈ 15 साल की लड़की, डॉक्टर समेत सभी हैरान, जाने ये कैसे हुआ संभवˌ

लंदन। ब्रिटेन में एक 15 साल लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है, सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि न तो लड़की को ही पता था कि वो प्रेग्नेंट है, न ही उसने कभी शारीरिक संबंध ही बनाए थे। आखिर ये कैसे हुआ ये जानकार आपकी आंखे फटी रह जाएंगी।

जिस लड़की की बात हो रही है वो सिर्फ 15 साल की थी, वो अस्पताल गई और उसने बताया कि उसके पेट में दो लड़कों ने चाकू मारा है, हैरानी की बात ये है कि लड़की के शरीर में जननांग पूरी तरह विकसित ही नहीं था। क्योंकि लड़की के शरीर में ‘ब्लाइंड वेजाइना’ थी, जिसकी गहराई सिर्फ 2 सेंटीमीटर थी, यानी न तो वो इंटरकोर्स कर सकती थी और न ही गर्भवती हो सकती थी।

ये रिपोर्ट ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी में ‘ओरल कॉन्सेपशनः इम्प्रिगनेशन वाया प्रॉक्सिमल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट इन पेशेंट विद ऐन एप्लास्टिक डिस्टल वेजाइना’ के नाम से प्रकाशित हुई थी। लड़की ने बताया कि उसे पता था कि उसकी वेजाइना नहीं है, इसलिए वह ओरल सेक्स करती थी। लड़की ने बताया कि उसे कभी भी Periods नहीं आए, लेकिन उसे भरोसा नहीं हुआ कि वह गर्भवती थी, उसका पेट 9 महीने तक फूलता रहा उसे इस बात का जरा सा भी ख्याल नहीं आया कि वह गर्भवती हो सकती है।

डॉक्टरों ने बताया कि वह ओरल सेक्स से गर्भवती हुई है, जिसपर लड़की भी हैरान थी,। फिर डॉक्टरों ने इसके पीछे की वजह बताई, डॉक्टरों ने लड़की को बताया कि हो सकता है कि कोई स्पर्मैटोजोआ (Spermatozoa) पेट के घाव के रास्ते प्रजनन अंगों (Reproductive Organs) तक पहुंचा हो, इसे वहां तक पहुंचाने में उच्च पीएच वाले सलाइवा ने मदद की हो, क्योंकि जब चाकू के घाव की सर्जरी हुई तब लड़की का पेट खाली था, यानी शरीर में एसिड का निर्माण नहीं हो रहा था, एसिड निर्माण होता तो स्पर्म प्रजनन अंग तक नहीं जा पाता, ऐसे में वो बिना शारीरिक संबंध बनाए ही मां बन गई।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply