Sunday, March 22, 2026
Bollywood

अनुष्का शर्मा 8 साल बाद करने वाली हैं कमबैक? अल्लू अर्जुन संग इस फिल्म में आएंगी नजर!!..

अनुष्का शर्मा 8 साल बाद करने वाली हैं कमबैक? अल्लू अर्जुन संग इस फिल्म में आएंगी नजर!!..
अनुष्का शर्मा 8 साल बाद करने वाली हैं कमबैक? अल्लू अर्जुन संग इस फिल्म में आएंगी नजर!!..

अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम AA22xA6 बताया जा रहा है. हालांकि, बाद में इसका नाम बदला जाएगा. एटली इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं.रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स देखने को मिलेंगे.

वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. रिपोर्ट के अनुसार अब इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की भी एंट्री हो चुकी है. ये एक साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है.डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड की एक और टॉप एक्ट्रेस की इस फिल्म में एंट्री होने जा रही है.

आखिरी बार जीरो में नजर आई थीं अनुष्का

अभी फिल्मों को लेकर उनसे बात चल रही है और अगर ये खबर सच निकलती है तो ये फिल्म उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.आपको बता दें अनुष्का शर्मा को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया था.

इस फिल्म में वो और कैटरीना कैफ नजर आई थीं. मालूम हो जबसे अनुष्का निर्माता के तौर पर फिल्मों में काम कर रही हैं, उनके एक्टिंग प्रोजेक्ट को लेकर किसी भी तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है. 2022 में ऐसी खबरें आई थीं कि वो इंडियन महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म चकदा चक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं.

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के बंद होनी की खबरें चर्चा में बनी हुई है. मालूम हो अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बच्चों के संग लंदन में रह रही हैं.अल्लू अर्जन की फिल्म AA22xA6 के बारे में बात करें तो इसमें मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना समेत कई एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं.

रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नेगेटिव भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी. ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म में अल्लू अर्जुन कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply