
नई दिल्ली। सिनेमाघरों में धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है। कई बॉलीवुड सेलेब्स, साउथ एक्टर्स और क्रिटिक्स अभी तक धुरंधर 2 के बारे में पॉजिटिव और नेगेटिव रिव्यू कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में पूर्व लोकसभा सांसद और अभिनेत्री राम्या (Ramya Singh) का नाम भी शामिल हो गया है।
राम्या ने की फिल्म की आलोचना
राम्या ने धुरंधर की आलोचना की और दर्शकों को सलाह दी कि वे सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बजाय समय और पैसा बचाने के लिए इसे ओटीटी पर देखें। राम्या ने फिल्म के निर्देशन, संवाद, बैकग्राउंड स्कोर और अभिनय को घटिया बताया।
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा नोट
राम्या ने एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर कहा- ‘मैंने अभी-अभी धुरंधर 2 देखी और कितनी कमाल की बात है कि किसी अच्छी फिल्म को बोरिंग बनाने का क्या अच्छा तरीका है। ऐसा लगता है कि आप किसी बोरिंग सब्जेक्ट की किताब पढ़ रहे हों, जिसका चैप्टर खत्म ही नहीं हो रहा है।
फिर ऐसा लगता है कि आप खुद हार मान लेते हैं और सामने दिख रही कहानी पर निराशा से हंसने लगते हैं। अगर आप इसे देखना ही चाहते हैं, तो थिएटर में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें।’
लोगों को दी ओटीटी पर देखने की सलाह
उन्होंने आगे लिखा, ‘इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना ही सही है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जहां पर आप इसे बीच में ही रोक सकते हैं और छुट्टी पा सकते हैं। डायरेक्शन, डायलॉग्स, बैकग्राउंड स्कोर, एक्टिंग, सबकुछ घटिया है। 19 मार्च को फिल्म रिलीज होने वाली है, शायद इसके बारे में वो जानते नहीं थे। या फिर पता था फिर भी उन्होंने इसे परफेक्ट कहा और बोले कि भेज दो।
इसके अलावा रणवीर सिंह की तारीफ करने वालों को भी राम्या ने खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि जो लोग भी कह रहे हैं कि रणवीर ने बहुत अच्छा काम किया और उन्होंने अपने कंधों पर पूरी फिल्म को चलाया तो आपको बता दूं कि मुझे सिर्फ पूरी मूवी में सिर्फ उनके बाल दिखे। पहले पार्ट में उनके बालों में पर्सनालिटी और प्रिजेंस थी लेकिन दूसरे में वो जस के तस लगे। अंत में एक्ट्रेस ने लिखा कि रणवीर आप इससे बेहतर हो सकते थे। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को प्रोपेगैंडा भी बताया।




