Saturday, March 21, 2026
Crime

पति ने बर्तन नहीं धोए, पत्नी ने बुला ली पुलिस, बोली- जूठे बर्तन होंगे तो… बस्ती का अजीबोगरीब मामला!

पति ने बर्तन नहीं धोए, पत्नी ने बुला ली पुलिस, बोली- जूठे बर्तन होंगे तो… बस्ती का अजीबोगरीब मामला

यूपी के बस्ती में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे आप सुनेंगे तो आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. दरअसल, एक महिला जब शाम को खाना बनाने अपने किचन में घुसी तो सिंक में पड़े जूठे बर्तन को देख पति पर आग बबूला हो गई. वो पति से झगड़ने लगी. बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने पुलिस बुला ली. सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई लेकिन जब पुलिस ने महिला से झगड़े का कारण पूछा तो उसने बताया- पति ने बर्तन नहीं मांजे थे. मैंने पति से इसकी वजह पूछी तो वो मुझसे लड़ने लगा.

ये अजीबोगरीब घटना को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई और पति-पत्नी को समझाबुझा कर मामले को शांत कराया. ये अजीबोगरीब मामला सोनहा थाना क्षेत्र एक गांव का है. बुधवार की देर शाम सामने आया जहां पति ने बर्तन धुलने से इनकार किया तो पत्नी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे.

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों दंपति आपस में झगड़ रहे थे. लेकिन जब उनसे पुलिस ने झगड़ने का कारण पूछा तो महिला ने बताया- मैंने कई बार पति से बर्तन धोने के लिए कहा, लेकिन उसने मेरी बात को नजरअंदाज कर दिया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शाम को जब मैं खाना बनाने किचन में पहुंची तो सिंक में जूठे बर्तन पड़े थे. मैंने पति से इसका कारण पूछा तो वो झगड़ने लगा. अब आप ही बताइए साहब बर्तन साफ नहीं होगा तो रात में खाना कैसे बनेगा?

कुछ भी नहीं बोल पाया पति

इसपर पुलिस भी अपनी हंसी रोक नहीं पाई पति से पूछा तो उसने चुप्पी साध ली रखी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को काफी देर तक समझाया-बुझाया. तब जाकर दोनों शांत हुए. विवाद खत्म कराने के बाद पुलिस लौट गई. पति-पत्नी की दो साल पहले शादी हुई थी. दोनों की अभी कोई संतान नहीं है. इस घटना को लेकर जहां पुलिसकर्मी हत्प्रभ रहे वहीं गांव में खूब चर्चा हो रही है. वहीं इस पूरे मामले पर सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पति पत्नी का आपसी विवाद था. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply