Saturday, March 21, 2026
HealthIndiaTrending

‘समय पर सोएं और टाइम से जागें…’ बॉडी के लिए क्यों जरूरी है दादी-नानी की ये राय; एक्सपर्ट भी मानते हैं ये बात!..

‘समय पर सोएं और टाइम से जागें…’ बॉडी के लिए क्यों जरूरी है दादी-नानी की ये राय; एक्सपर्ट भी मानते हैं ये बात!..
‘समय पर सोएं और टाइम से जागें…’ बॉडी के लिए क्यों जरूरी है दादी-नानी की ये राय; एक्सपर्ट भी मानते हैं ये बात!..

#HumFitTohIndiaHit भागदौड़ भरी लाइफ में अधिकतर लोग अपनी डाइट, जिम और ऑफिस का काम तो मैनेज कर लेते हैं, लेकिन नींद का समय तय नहीं कर पाते हैं. देर रात को जगना, अलग-अलग समय पर उठना आदि. एक्सपर्ट का कहना है कि रोज एक ही समय पर सोना और एक ही समय पर उठना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है. इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है.

ऑफिस से आने के बाद, डिनर करने के बाद अक्सर लोग 5 मिनट के लिए मोबाइल फोन हाथ में लेते हैं. लेकिन घंटों रील्स देखते रह जाते हैं. जिस वजह से रात को लेट सोते हैं वहीं अगले दिन जल्दी उठते हैं. रोजाना सोने का समय अलग-अलग होता है. क्या आप जानते हैं रोजाना एक समय पर सोने से नींद की गुणवत्ता अच्छी होती है. इस आदत से दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं. आकाश हेल्थकेयर की डायरेक्टर एंड एचओडी-न्यूरोलॉजी डॉ. मधुकर भारद्वाज बताते से जानते हैं. रोज एक ही समय पर सोते और उठते हैं तो शरीर में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं.

नींद की गुणवत्ता होगी बेहतर
रोजाना एक समय पर उठने और सोने से गहरी और आरामदायक नींद आती है. इससे रात को बार-बार जगने की समस्या भी कम होती है. गहरी नींद लेने से सुबह आप तरोताजा महसूस करते हैं. डॉक्टर का कहना है कि समय पर नींद ना लेने से दिमाग में कंफ्यूजन बढ़ जाती है. नींद पूरी होने के बाद खकान बनी रहती है.

दिमाग होता है ज्यादा एक्टिव
रोजाना एक समय पर सोने और उठने से सीधा असर दिमाग के काम पर पड़ता है. इससे मेमोरी और फोकस बढ़ता है. एक्सपर्ट के अनुसार जब एक समय पर सोते हैं तो दिमाग को पता होता है कि कब आराम करना और कब एक्टिव होना है.

मूड पर असर
रोजाना एक समय पर सोने और उठने से मूड बेहतर रहता है. इससे तनाव और चिंता कम होती है. डॉक्टर के अनुसार स्लीप पैटर्न सही होने से दिमाग में फील गुड हार्मोन संतुलित रहते हैं. जिससे इंसान बेहद महसूस करता है.

इम्यून सिस्टम मजबूत
रोजाना एक समय पर नींद लेने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एक्सपर्ट के अनुसार सही स्लीप लेने से बॉडी खुद को रिपेयर करती है. जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.

दिल और हार्मोनल हेल्थ पर असर
रोजना एक ही समय पर सोने और उठने से ब्लड प्रेशर और हार्मोनल बैलेंस रहते हैं. डॉक्टर का कहना है कि अनियमित नींद हार्ट डिजीज और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का खतरा का रिस्क बढ़ा सकती है

कैसे बनाएं सही रूटीन?

रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें

वीकेंड पर भी स्लीप शेड्यूल न बदलें, अगले दिन ऑफ है तो आप रात भर फोन चलाते हैं तो इस आदत को बदल लें.

सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं, मोबाइल चलाने की वजह से भी नींद की समस्या हो जाती है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply