
शिमला मिर्च का इस्तेमाल कई डिश बनाने में किया जाता है. जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वह हेल्दी डाइट शिमला मिर्च को शामिल करते हैं. मार्केट में शिमला मिर्च सालभर आसानी से मिलती है. मार्केट में कई रंगों की शिमला मिर्च मिलती है. लाल शिमला मिर्च और हरी शिमला मिर्च. आइए जानते हैं इन दोनों शिमला मिर्च में क्या अंतर है. सेहत के लिए सबसे ज्यादा क्या फायदेमंद होता है.
लाल और हरी शिमला मिर्च में अंतर
हरी शिमला मिर्च पहले तोड़ी जाती है. यह पूरी तरह से पकी हुई नहीं होती है.
लाल शिमला मिर्च पूरी तरह से पकी हुई शिमला मिर्च होती है. इसे तैयार होने पर ज्यादा समय लगता है.
स्वाद
हरी शिमला मिर्च का स्वाद हल्का तीखा और कड़वा होता है क्योंकि यह कच्ची होती है. इसके अलावा हरी शिमला मिर्च थोड़ी कुरकुरी होती है.
लाल शिमला मिर्च हल्की मिठी और रसीली होती है. इसमें कड़वाहट बिल्कुल भी नहीं होती है.
पोषण तत्व
लाल शिमला मिर्च में हरी मिर्च के मुकाबले कुछ पोषक तत्व ज्यादा होते हैं. माना जाता है कि शिमला मिर्च जैसे-जैसे पकती है पोषक तत्व वैसे-वैसे बढ़ती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लाल मिर्च में बीटा-कैरोटीन, विटामिन, और विटामिन ए हरी शिमला मिर्च के मुकाबले अधिक होता है.
कीमत
हरी शिमला मिर्च सस्ती होती हैं क्योंकि किसान इसे जल्दी तोड़ लेते हैं. इसे तैयार होने पर कम समय और कम मेहनत लगती है. वहीं लाल शिमला मिर्च महंगी होती हैं क्योंकि इसकी देखभाल और पकने में भी अधिक समय लगता है. इसके अलावा लाल मिर्च की फसल में पानी भी ज्यादा लगता है.
हरी शिमला मिर्च के फायदे
हरी शिमला मिर्च में कैलोरी कम होती है जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा हरी शिमला मिर्च में विटामिन के पाया जाता है जो कि खून का थक्का जमने नहीं देता है.
लाल शिमला मिर्च के फायदे
लाल शिमला मिर्च में बीरा-कैरोटीन पाया जाता है जो कि आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है.





