Saturday, March 21, 2026
CricketIndiaTrending

‘मेरे घर पर 2 लड़कियां थीं’…..KKR के मेंटॉर Dwayne Bravo की ‘गंदी बात’ लाइव माइक में हुई रिकॉर्ड, रहाणे ने टोका तो उड़े होश!..

‘मेरे घर पर 2 लड़कियां थीं’…..KKR के मेंटॉर Dwayne Bravo की ‘गंदी बात’ लाइव माइक में हुई रिकॉर्ड, रहाणे ने टोका तो उड़े होश!..
‘मेरे घर पर 2 लड़कियां थीं’…..KKR के मेंटॉर Dwayne Bravo की ‘गंदी बात’ लाइव माइक में हुई रिकॉर्ड, रहाणे ने टोका तो उड़े होश!..

Dwayne Bravo Chicks Controversial Comment: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि आज से 7 दिन बाद नए सीजन का आगाज होगा. नए सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक शर्मिंदगी भरी खबर सामने आई है. टीम के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो अपनी एक ‘विवादास्पद’ टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गए हैं. 20 मार्च की शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, जब ब्रावो को लगा कि माइक बंद है, उन्होंने महिलाओं को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ब्रावो की इस गंदी बात को लेकर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. अगर कप्तान रहाणे ने उन्हें टोका नहीं होता तो पता नहीं ब्रावो क्या-क्या बोल देते. रहाणे के टोकने से पहले ही ब्रावो कुछ ऐसा कह गए, जिस पर बवाल मच गया है, क्योंकि जब तक रहाणे ने उन्हें अलर्ट किया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अब सवाल ये है कि आखिर ब्रावो ने ऐसा क्या कह दिया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मोर्चा खोल दिया और इस बयान को शर्मनाक बताया? आइए जानते हैं.

ड्वेन ब्रावो ने क्या कहा?
दरअसल, केकेआर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच अभिषेक नायर, शेन वॉटसन और कप्तान अजिंक्य रहाणे मौजूद थे. ब्रावो को लगा कि माइक ऑफ है और उन्होंने निजी बातें करना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ब्रावो को यह कहते हुए सुना गया कि ‘जब इन लोगों ने मुझे बुलाया, तो मेरे घर पर दो ‘चिक्स’ (लड़कियां) थीं.’ जैसे ही कप्तान अजिंक्य रहाणे ने देखा कि माइक ऑन है, उन्होंने तुरंत ब्रावो को सावधान किया. इसके बाद ब्रावो के चेहरे के हाव-भाव बदल गए और उन्होंने ‘Shit’ कहकर अपनी गलती मानी. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो फैंस ने ब्रावो को बुरी तरह ट्रोल कर दिया. यूजर्स का कहना है कि महिलाओं के प्रति ऐसी मानसिकता रखना एक दिग्गज खिलाड़ी को शोभा नहीं देता.

फैंस का फूट गुस्सा
एक यूजर ने लिखा कि ‘KKR का पूरा मैनेजमेंट, जिसमें उनके कोच और कप्तान भी शामिल थे, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद था. ब्रावो को पता नहीं था कि माइक चालू हैं, जब उन्होंने कहा कि मेरे घर पर 2 लड़कियां (गर्लफ्रेंड) हैं. जब रहाणे ने उन्हें बताया कि माइक चालू है, तो उनके चेहरे का रंग ही उड़ गया, यह कितनी शर्म की बात है कि ऐसी मानसिकता वाला व्यक्ति IPL का हिस्सा है.’

आखिर क्या है ड्वेन ब्रावो का रोल?
ड्वेन ब्रावो आईपीएल के सफल खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वो इस लीग के सबसे घातक ऑलराउंडर कहालेत हैं. जिन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट निकाले और बल्ले से 1560 रन बनाए. इस लीग से संन्यास के बाद उन्होंने IPL 2025 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को जॉइन किया था. वो इस फ्रेंचाइजी से बतौर मेंटॉर जुड़े थे. आईपीएल 2026 में एक बार फिर वो टीम के साथ हैं. इस सीजन उनका रोल टीम को खिताब दिलाने की रणनीति बनाया और बॉलिंग यूनिट को मजबूत करना है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply