Saturday, March 21, 2026
CricketIndiaTrending

IPL 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 7 खिलाड़ी, धोनी समेत लिस्ट में ये भारतीय दिग्गज हैं शामिल

IPL 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 7 खिलाड़ी, धोनी समेत लिस्ट में ये भारतीय दिग्गज हैं शामिल
IPL 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 7 खिलाड़ी, धोनी समेत लिस्ट में ये भारतीय दिग्गज हैं शामिल

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, 2008 से शुरू हुई इस लीग के अब 18 साल पुरे हो चुके हैं और 19वां सीजन इस बार खेला जाना है. आईपीएल 2025 (IPL 2025) का ख़िताब विराट कोहली (Virat Kohli) की आरसीबी (RCB) टीम ने जीता था, इस बार भी आरसीबी की टीम इस ख़िताब को अपने नाम करना चाहेगी.

आईपीएल 2026 से पहले आज हम आपकों उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो आईपीएल 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

IPL 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 7 खिलाड़ी

IPL 2026 का आगाज होने में अब चंद दिन रह गए हैं. 28 मार्च से सीजन की शुरुआत होने जा रही है. सभी 10 टीमें मेगा इवेंट में भाग लेने के लिए तैयार हैं. आईपीएल 2026 के बाद दुनिया के 7 दिग्गज खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. माना जा रहा है कि एमएस धोनी IPL 2026 के दौरान ही संन्यास का ऐलान कर देंगे.

इसके अलावा रोहित शर्मा भी आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. 37 साल के ईशांत शर्मा का भी आईपीएल 2026 आखिरी हो सकता है.

वहीं, केकेआर की कप्तानी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क भी टेस्ट क्रिकेट को महत्व देने के लिए आईपीएल से दूरी बना सकते हैं. इसके अलावा डेविड मिलर और सुनील नरेन भी रिटायरमेंट का फैसला कर सकते हैं.

धोनी ने ढूढ़ लिया है अपना उत्तराधिकारी

आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपना उत्तराधिकारी ढूढ़ लिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल कर लिया है. ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि इस सीजन के बाद जब धोनी संन्यास लेंगे तो संजू सैमसन ही बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते नजर आने वाले हैं.

आईपीएल 2026 में महेंद्र सिंह धोनी ही टीम के लिए विकेटकीपिंग करते नजर आने वाले हैं, वहीं संजू सैमसन बतौर ओपनर बल्लेबाज खेलते नजर आने वाले हैं, ये दोनों ही खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलते नजर आने वाले हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply