
Social Skills: सोशल स्किल्स की बात करें तो आज के समय में हर किसी के अंदर इसका होना काफी ज्यादा जरूरी हो गया है. चाहे आप अपने दोस्तों के साथ बैठे हों, अपने ऑफिस में हों या फिर पहली बार किसी से मिलने जा रहे हों, आप किस तरह से बात करते हैं, यह आपकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ दर्शाता है. अक्सर जब हम किसी से बात कर रहे होते हैं, तो हमें ऐसा लगता है कि सब कुछ ठीक है और हम कोई भी गलती नहीं कर रहे हैं. लेकिन कई बार अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से सामने वाले व्यक्ति के मन में हमारा गलत प्रभाव बन जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको किसी के भी सामने दोहराने से बचना चाहिए. जब आप इन गलतियों से बचते हैं, तो सामने वाला व्यक्ति न सिर्फ आपकी बातों को गंभीरता से लेता है, बल्कि आपको एक बेहतर इंसान के रूप में भी देखता है.
सामने वाले की बातों को बीच में काटना
अगर कोई भी व्यक्ति आप से बात कर रहा है, तो आपको उसे बीच में भूलकर भी रोकना नहीं चाहिए. अगर आप बातों के पूरा होने से पहले ही जवाब दे देते हैं तो इसे एक गलत या फिर बुरी आदत माना जाता है. बार-बार आपका ऐसा करना सामने वाले इंसान को बताता है कि आप उसकी बातों को वैल्यू नहीं दे रहे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आपको सामने वाले की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और जब उसकी बात पूरी हो जाए, तो ही आपको जवाब देना चाहिए.
सिर्फ खुद के बारे में ही बात करना
अगर आप सामने वाले इंसान से बात करते समय सिर्फ अपनी ही बातें करते रहेंगे, तो ऐसा होना तय है कि वह आपकी बातों से ऊब जाए. एक अच्छी बातचीत में दोनों ही लोगों का बैलेंस होना चाहिए. जब सामने वाला इंसान कुछ कहे तो उनमें दिलचस्पी दिखाएं और साथ ही उसे बोलने का बराबर मौका भी दें.
मोबाइल में घुसे रहना
अगर आप किसी से बात कर रहे हैं तो आपको कभी भी उसकी बातों को नजरअंदाज करके बार-बार अपने मोबाइल को देखने से या फिर मैसेज चेक करने से बचना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो सामने वाले के दिल में एक अपमान की भावना आ जाती है. जब आप ऐसा करते हैं तो सामने वाले को लगने लगता है कि आप उसकी बातों को सीरियसली नहीं ले रहे हैं. जब भी आप किसी से बात करें, तो कोशिश करें कि आपका पूरा ध्यान उसी के ऊपर रहें.
जरूरत से ज्यादा सलाह देना
अगर आप बिना पूछे भी बार-बार सामने वाले इंसान को सलाह देते रहते हैं, तो यह आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है. कुछ लोग आपसे सिर्फ अपनी जिंदगी की बातों को शेयर करना चाहते हैं, उन्हें आपसे सलाह या फिर समाधान की चाहत नहीं होती है. आपको सलाह उसी समय देना चाहिए जब सामने वाला इंसान आपसे मांग करे. सलाह देने से पहले सामने वाले की बातों को सुनें और उसके बाद ही अपनी राय दें.
निगेटिव या क्रिटिसाइज करने वाली बातें करना
बातचीत के दौरान आपको कभी भी आलोचना करने से, मजाक उड़ाने से या फिर निगेटिव बातें करने से बचना चाहिए. इस तरह की बातें रिश्ते को खराब कर सकती हैं. जब भी आप किसी से बात कर रहे हैं तो पॉजिटिव और सम्मानजनक भाषा का ही इस्तेमाल करें.





