Friday, March 20, 2026
IndiaTrending

रिसेप्शन से पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन, भटक रहा दूल्हा!..

रिसेप्शन से पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन, भटक रहा दूल्हा!..
रिसेप्शन से पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन, भटक रहा दूल्हा!..

झांसी। यूपी के झांसी में रिसेप्शन से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. अब दूल्हा परेशान हो रहा है. दोनों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी. अब दूल्हा शादी का सर्टिफिकेट लेकर भटक रहा है. वह कभी थाने जा रहा है तो कभी समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर है.

मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है. दूल्हे के हाथों में विवाह सम्मेलन का सर्टिफिकेट है, जिसमें एक तरफ उसकी और दूसरी तरफ दुल्हन की फोटो लगी है. दूल्हे ने कहा कि वह बबीना इलाके का रहने वाला है. वह साइबर कैफे चलाता है. उसकी शादी सीपरी बाजार इलाके में रहने वाली लड़की से तय हुई थी.

लड़की के माता-पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, तो उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने की बात कही थी, ताकि आर्थिक मदद मिल जाए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस पर दोनों परिवार तैयार हो गए और 19 फरवरी को हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हो गई. दोनों काफी खुश थे. शादी के बाद तय किया था कि 25 अप्रैल रिसेप्शन करेंगे, तभी दुल्हन की विदाई कराएंगे.

पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले रिसेप्शन की तारीख आती, उसकी दुल्हन सामूहिक विवाह सम्मेलन की सहायता राशि मिलते ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जब उसे जानकारी हुई तो दुल्हन के माता-पिता से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि शिकायत सीपरी बाजार थाने में की है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है. पीड़ित का कहना है कि उसे न्याय चाहिए. अब उसे पत्नी पर कोई भरोसा नहीं है. यदि अब वह आ जाएगी, तब भी वह साथ नहीं रहेगा. बस वह एक बार यहां आकर सच्चाई बता दे.

पीड़ित दूल्हा ने कहा कि दुल्हन के परिवार वालों के कहने पर हमने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी के लिए फार्म भरा था. 19 फरवरी को शादी हो गई और मैरिज सर्टिफिकेट मिल गया. शादी के बाद जैसे ही सरकारी सहायता 60 हजार रुपए मिले, वैसे ही लड़की प्रेमी संग चली गई. दुल्हन जिसके साथ गई, उसका नाम भी पता है.

हम चाहते हैं कि ऐसा न हो कि वह कल आकर यह कहे कि वह हमारे साथ रहेगी, अब हम उससे फ्री होना चाहते हैं. यदि वह आ भी जाती है तो साथ नहीं रहेंगे. उसका कोई भरोसा नहीं है.

पुलिस ने दुल्हन से की बात- उसने कोर्ट मैरिज कर ली

दूल्हे ने कहा कि हम शिकायत लेकर मसीहागंज चौकी पुलिस के पास गए थे. समाज कल्याण विभाग में भी शिकायत की है. इस मामले में सीपरी बाजार थाना पुलिस से बात की गई तो मसीहागंज चौकी प्रभारी साजेश कुमार ने फोन पर बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है. लड़की से बात हुई तो पता चला कि उसने मध्य प्रदेश के भांडेर में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है और उसी के साथ रहने की बात कही है. उसने कोर्ट मैरिज कर ली है. लड़की ने साफ आने से मना कर दिया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply