Friday, March 20, 2026
Politics

युद्ध तबाही के बीच ईरान छाप रहा पैसा, होर्मुज का बॉस अब वसूलेगा ‘टोल टैक्स’!..

युद्ध तबाही के बीच ईरान छाप रहा पैसा, होर्मुज का बॉस अब वसूलेगा ‘टोल टैक्स’!..
युद्ध तबाही के बीच ईरान छाप रहा पैसा, होर्मुज का बॉस अब वसूलेगा ‘टोल टैक्स’!..

Iran War: 20 दिन से मिडिल ईस्ट की जंग जारी है. अमेरिका और इजरायल ने उम्मीद नहीं की थी कि ईरान इतने दिनों तक युद्ध में टिक पाएगा. अमेरिकी मिसाइलों ने ईरान को गहरी चोट तो पहुंचाई, लेकिन जबाव भी तगड़ा मिला है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करते ईरान ने न केवल अमेरिका की हेकड़ी निकाल दी, बल्कि ग्लोबल इकोनॉमी को हिला कर रख दिया है. वैश्विक सप्लाई चेन टूटने से तेल और गैस के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं. सप्लाई रुकने से दुनिया के अलग-अलग देशों में गैस और तेल की किल्लत हो रही है. अमेरिका के दोस्त भी उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं. युद्ध की शुरुआत करके अब अमेरिका और इजरायल फंसते दिख रहे हैं. वहीं न केवल युद्ध को डटकर लड़ रहा है,बल्कि वॉर से अपनी तिजोरी भी भर रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब उसके लिए खजाने की चाबी बन गया है, जिससे उनकी तिजोरी में रोजाना अरबों रुपये आ रहे हैं. ईरान ने अब पूरी दुनिया की ‘नब्ज’ बन चुके हॉर्मुज को आर्थिक हथियार बनाना शुरू कर दिया है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बॉस की जंग से कमाई
मिडिल ईस्ट संघर्ष से जहां एक ओर दुनिया के बड़े-बड़े देशों को नुकसान हो रहा है. तेल और गैस की बढ़ती कीमतों से उनकी अर्थव्यवस्था पर चोट पड़ रही है तो, वहीं इसके उलट ईरान इस जंग से मोटी कमाई कर रहा है. ईरानी संसद अब एक ऐसा कानून लाने पर विचार कर रही है, जिससे वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलेगी. तेहरान यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर फोआद इजादी के मुताबिक ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. इस रास्ते पर अब ‘ट्रांजिट फीस’ लगाने का प्रस्ताव लाने की तैयार कर रहा है. वो इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर 10 फीसदी टोल लगाने का प्रस्ताव लाने जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो ईरान को इस टोल टैक्स से हर साल 73 अरब डॉलर से अधिक की कमाई होगी. ईरान होर्मुज पर टोल की वसूली कर युद्ध और अमेरिका के प्रतिबंधों से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने में सफल हो पाएगा. सिर्फ टोल टैक्स ही नहीं ईरान तेल से भी अपनी जेब भर रहा है. पढ़ें- घायल ईरान का घातक प्रहार, दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर मिसाइल अटैक, भारत सबसे बड़ा खरीदार, क्या और बढ़ेगा गैस संकट ?

युद्ध के कैसे कमाई कर रहा है तेहरान ?
होर्मुज पर अपनी ताकत को ईरान भांप चुका है. इस रास्ते पर IRGC का ऐसा खौफ है कि अमेरिकी नौसेना तक अपने कदम पीछे खींच चुकी है. अमेरिका और इजरायल दोनों होर्मुज पर लाचार दिखे हैं. जिस रास्ते से दुनिया के 20 फीसदी तेल और गैस का आयात-निर्यात होता है, अगर उसपर ट्रांजिट फीस लगाया जाए तो कमाई का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ट्रांजिट फीस के अलावा तेल और गैस की बढ़ती कीमतों से ईरान की कमाई हो रही है. इस रास्ते के बंद होने की वजह से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही है. वैश्विक मार्केट में तेल की कीमत 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है. यूरोपियन गैस (डच TTF) 35% तक उछलकर 74 यूरो को पार कर गई है. तेल और गैस की बढ़ती कीमत का फायदा ईरान को हो रहा है. ईरान की ओर से खाड़ी देशों के तेल और गैस रिफाइनरियों को निशान बनाया जा रहा है ताकि, उसका वर्चस्व बना रहे. होर्मुज बंद होने से तेल की सप्लाई रूक रही है, जिससे ईरान और रूस को असामान्य रूप से फायदा हो रहा है. पढ़ें- LPG संकट के बाद एक और नई मुश्किल, शुगर, बुखार से लेकर इन दवाओं की हो सकती है किल्लत, सिर्फ 10 दिन का स्टॉक बचा !

रोजाना 14 करोड़ डॉलर की कमाई
ईरान के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑयल रिजर्व है. उसके पास 208 अरब बैरल का विशाल तेल भंडार है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तेल के निर्यात से उसकी मोटी कमाई हो सकती है, लेकिन अब तक अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से वो खुलकर तेल बेच नहीं पा रहा है. तेल की बढ़ती कीमतों के बीच ईरान रोजाना तेल निर्यात कर 14 करोड़ डॉलर से ज्यादा की कमाई कर रहा है. युद्ध की वजह से उसपर अमेरिकी प्रतिबंध भी काम नहीं कर रहे हैं. वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान के कब्जे से सिर्फ चुनिंदा जहाजों को ही गुजरने की इजाजत मिल रही है. जिसकी वजह से बाकी देश ईरान से तेल खरीदने के लिए भी मजबूर हो रहे हैं.

डेटा एनालिट्कस फर्म केपलर के मुताबित युद्ध के बीच 2.4 करोड़ बैरल ईरानी कच्चा तेल होर्मुज के रास्ते से गुजरा है. अमेरिका भी उन जहाजों को रोक नहीं रहा, क्योंकि इससे तेल की आपूर्ति और प्रभावित होगी और ऊर्जा संकट बढ़ता चला जाएगा. यानी युद्ध में ईरान न केवल डटकर खड़ा है, बल्कि कमाई भी कर रहा है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply