
आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) मैच से हो रहा है. आरसीबी की टीम की कमान जहां रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथो में है, वहीं पैट कमिंस (Pat Cummins) की अनुपस्थिति में ईशान किशन (Ishan Kishan) को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम का कप्तान बनाया गया है. अब आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही फैंस ये जानने को काफी उत्सुक हैं कि आईपीएल का लाइव प्रसारण कब और कैसे देख सकते हैं.
आईपीएल 2026 (IPL 2026) देखने के लिए आपको इस बार अपनी जेब ढीली करनी होगी, आईपीएल 2026 इस बार फ्री में नही देख पाएंगे. आइए जानते हैं, आपको इस बार टूर्नामेंट देखने के लिए कितना पैसा देना होगा.
IPL 2026 कब और कहां देख सकते हैं लाइव
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के डिजीटल राइटस स्टार स्पोर्ट्स और जिओ के पास है. आईपीएल के लाइव स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी स्टार नेटवर्क के पास होगी. टीवी पर मैच देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर जाना होगा तो वहीं ओटीटी पर इसे देखने के लिए जियो हॉटस्टार ऐप पर जाना होगा.
आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग आप शाम को 7 बजे से स्टार स्पोर्ट्स और जिओ हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं. मैच का टॉस 30 मिनट पहले यानि की शाम को 6 बजकर 30 मिनट पर होगा.
IPL 2026 देखने के लिए खर्च करने होंगे इतने रूपये
आईपीएल 2026 देखने के लिए आपकों मोबाइल और टैबलेट पर 1 महीने के लिए 79 रूपये, 3 महीने के लिए 149 रूपये और 1 साल के लिए 499 रूपये खर्च करने होंगे. ये सभी साधारण प्लान हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं अगर आपको टीवी पर देखना है, तो जिस सर्विस प्रोवाइडर का आप सेटअप बॉक्स प्रयोग करते हैं, तो उसके लिए आपको उसके कस्टमर केयर पर बात करके सबस्क्रिपशन लेना होगा.
वहीं अगर आप जिओ हॉटस्टार का सुपर प्लान लेना चाहते हैं, तो 1 महीने के लिए आपको 2 डिवाइस पर देखने के लिए 149 रूपये खर्च करने होंगे, वहीं 3 महीने के लिए 2 डिवाइस पर देखने के लिए 349 रूपये और 1 साल के लिए 2 डिवाइस पर देखने के लिए 1099 रूपये खर्च करने होंगे.
वहीं अगर आप प्रीमियम प्लान लेना चाहते हैं, तो 1 महीने के लिए आपको 4 डिवाइस पर देखने के लिए 299 रूपये खर्च करने होंगे, वहीं 3 महीने के लिए 4 डिवाइस पर देखने के लिए 699 रूपये और 1 साल के लिए 4 डिवाइस पर देखने के लिए 2199 रूपये खर्च करने होंगे.






