Saturday, March 21, 2026
IndiaTrending

मुजफ्फरनगर के डॉक्टर सुलेमान की गंदी करतूत, इंजेक्शन लगाकर करता रहा बलात्कार!..

मुजफ्फरनगर के डॉक्टर सुलेमान की गंदी करतूत, इंजेक्शन लगाकर करता रहा बलात्कार!..
मुजफ्फरनगर के डॉक्टर सुलेमान की गंदी करतूत, इंजेक्शन लगाकर करता रहा बलात्कार!..

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिमलाना रोड निवासी डॉक्टर सुलेमान ने दो साल पूर्व पड़ोस की 21 वर्षीय युवती को घरेलू काम के लिए नौकरी पर रखा था. लेकिन इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने युवती को बेहोशी का इंजेक्शन देकर बलात्कार किया और घटना की अश्लील वीडियो बना ली. वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने युवती का 14 महीने तक यौन शोषण किया. अब कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी, जिसके बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ को जांच सौंपी है.

बेहोशी का इंजेक्शन और खौफनाक ब्लैकमेलिंग

पीड़िता के मुताबिक, डॉक्टर सुलेमान ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसे अपने घर काम पर रखा था. एक दिन जब उसकी तबीयत खराब हुई, तो आरोपी ने उसे उपचार के बहाने बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया और उसके साथ गलत काम किया.

मुजफ्फरनगर में रात को बड़ा अतिक्रमण अभियान
होश आने पर जब उसने डॉक्टर और उसकी पत्नी आबिदा से विरोध जताया, तो उन्होंने मोबाइल में बनी अश्लील वीडियो दिखाकर उसे चुप रहने को मजबूर कर दिया. इसके बाद वीडियो के नाम पर डराकर आरोपी लगातार उसका शोषण करता रहा.

पुलिस की लापरवाही और खुदकुशी की धमकी

हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती बताई, तो 6 मार्च को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद कुछ ही घंटों में छोड़ दिया. न्याय न मिलने से हताश युवती ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर खुद को आग लगाकर जान देने की धमकी दी और इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही विभाग में खलबली मच गई और आनन-फानन में एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर जांच शुरू कराई.

जांच के घेरे में आरोपी डॉक्टर और उसकी पत्नी

इस मामले में केवल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि उसकी पत्नी आबिदा पर भी पीड़िता को धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर आरोपी को हिरासत में लेने के बाद किन परिस्थितियों में छोड़ा गया. एसपी क्राइम के नेतृत्व में टीम अब वायरल वीडियो और पीड़िता के बयानों के आधार पर सबूत जुटा रही है. मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply