Thursday, March 19, 2026
Cricket

वर्ल्ड कप हीरो बुमराह को बड़ा झटका, बीसीसीआई ने कराया 2 करोड़ का नुकसान, जानें क्या है मामला!..

वर्ल्ड कप हीरो बुमराह को बड़ा झटका, बीसीसीआई ने कराया 2 करोड़ का नुकसान, जानें क्या है मामला!..
वर्ल्ड कप हीरो बुमराह को बड़ा झटका, बीसीसीआई ने कराया 2 करोड़ का नुकसान, जानें क्या है मामला!..

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साल 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव कर दिया था. दरअसल, उन्होंने A+ कैटेगिरी को हटा दिया है. पिछली बार इस कैटेगिरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल थे. अब कोहली और रोहित केवल वनडे में खेल रहे हैं, जबकि जडेजा सिर्फ टेस्ट और वनडे में उपलब्ध हैं. बुमराह ही एकमात्र खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। A+ कैटेगिरी के दौरान खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे. इस कैटेगिरी को हटाए जाने के बाद बुमराह को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव करना पड़ सकता है. ऐसे में अगर बदलाव हुआ तो स्टार गेंदबाज को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है.

बुमराह को 2 करोड़ का नुकसान
बीसीसीआई ने A+ कैटेगिरी बनाते समय यह शर्त रखी थी कि इसमें केवल तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे और उन्हें किसी फॉर्मेट में आईसीसी रैंकिंग में टॉप-10 में होना चाहिए. A+ कैटेगिरी खत्म होने के बाद बुमराह को ए कैटेगिरी में रखा गया है, जिसमें सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह को इस बदलाव से 2 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. बोर्ड इस नुकसान की भरपाई पर विचार कर रहा है क्योंकि बुमराह तीनों फॉर्मेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

ग्रेड सी में पटेल
इसी तरह अक्षर पटेल का मामला भी सामने आया है. वे लिमिटेड ओवर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टेस्ट टीम का अहम हिस्सा भी हैं, लेकिन उन्हें ग्रेड C में रखा गया है, जिसमें सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को A कैटेरगरी से भी हटाने पर उनके प्रशंसक काफी नाखुश नजर आए थे.

सालाना सैलरी का खुलासा नहीं
बीसीसीआई ने साल 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 30 खिलाड़ियों को शामिल किया है. इस बार बोर्ड ने हर कैटेगिरी के लिए खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी का खुलासा नहीं किया है. बुमराह और अक्षर पटेल के वेतन ढांचे में स्पष्टता आने के बाद बोर्ड जल्द ही इसका ऐलान कर सकता है. इस बार ग्रेड A में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह दी गई है. ग्रेड B में 11 खिलाड़ी और ग्रेड C में 16 खिलाड़ी शामिल हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply