Thursday, March 19, 2026
HealthIndiaTrending

एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें हेल्दी किडनी के लिए सही टाइमिंग!..

एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें हेल्दी किडनी के लिए सही टाइमिंग!..
एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें हेल्दी किडनी के लिए सही टाइमिंग!..

स्वस्थ शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी है. रोजाना दिन की शुरुआत पानी से करनी चाहिए. पानी पीने शरीर हाइड्रेट रहती है. सही मात्रा में पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं वहीं किडनी और लिवर भी अच्छे से काम करते हैं. शरीर का मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पानी पीने से एनर्जी बूस्ट होती है, थकान कम होती है. रोजाना खानी पेट पानी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है. आइए जानते हैं आकाश हेल्थकेयर इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर प्रभात रंजन सिन्हा से किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कितने लीटर पानी पीना चाहिए.

कितना पानी पीना चाहिए?
डॉक्टर के अनुसार एक स्वस्थ इंसान को दिनभर में लगभग 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. पानी की मात्रा उम्र, मौसम और शारीरिक गतिविधी के अनुसार बदल सकती है. गर्मियों के मौसम में ज्यादा पसीना आता है, इसलिए पानी की जरूरत भी बढ़ जाती है. वहीं जो लोग ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं या फिर बाहर काम करते हैं उन्हें भी अधिक पानी पीना चाहिए.

किडनी के लिए पानी क्यों जरूरी है?
किडनी शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकालती हैं, शरीर के फ्लूइड बैलेंस रखती हैं. इसके अलावा किडनी शरीर में सोडियम और पोटैशियम को भी कंट्रोल करती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से किडनी बेहतर तरीके से काम करती है. किडनी पेशाब के जरिए शरीर के वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालती है.

कम पानी पीने पर होने वाली समस्या
एक्सपर्ट के अनुसार कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है. जिस वजह से थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और फोकस करने में दिक्कत आती है. लंबे समय तक पानी कम पीने से किडनी और पाचन तंत्र पर असर पड़ता है.

पानी पीने का सही तरीका
डॉक्टर के अनुसार एक साथ ज्यादा पानी पीने की बजाय दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना चाहिए. सुबह उठते ही एक से दो गिलास पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है. इसके अलावा आप नारियल पानी, छाछ, फल का सेवन कर सकते हैं.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply