
Relationship Advice Tips: शादी का फैसला जीवनभर का अहम हिस्सा है, जिसको बेहद ही सोच-समझकर आपको लेना चाहिए. ये केवल दो लोगों का ही नहीं, बल्कि दो परिवारों को भी एक-दूसरे से जोड़ता है. कई बार लोगों के साथ ऐसा होता है कि दबाव या उम्र के कारण जल्दबाजी में शादी के लिए हां कहना ही पड़ता है लेकिन फिर बाद में जिंदगी बेकार सी लगती है या कुछ लोग इसको निभा भी नहीं पाते हैं. आपको शादी करने से पहले दूसरे क्या कहेंगे इसकी जगह पर खुद से ही कुछ सवालों को पूछना चाहिए.
आजकल के बदलते समय को देखते हुए लोगों की सोचने-समझने के तरीके भी काफी ज्यादा अलग हो चुके हैं. शादी से पहले खुद को समझना और अपने मन की सच्चाई को जानने के लिए अपने अंदर के सवालों को जनना चाहिए. आज आपको बताते हैं शादी के लिए हां बोलने से पहले आपको खुद से कौन-कौन से सवालों को पूछ लेना चाहिए.
‘हां’ बोलने से पहले खुद से पूछें ये सवाल
1. आर्थिक रूप से जिम्मेदार हैं?
आर्थिक चीजें आजकल के समय में काफी ज्यादा जरूरी होती है अगर आपके मन में भी ऐसी सवाल है,तो खुद से पूछे की क्या आप आर्थिक रूप से जिम्मेदार हैं? शादी के बाद भी आफ ठीक से आर्थिक रूप से जिम्मेदारी ले पाएंगे. भविष्य के खर्चों, बचत और कर्ज इन सभी चीजों को संभालने के लिए तैयार हैं.
2. एक-दूसरे के खुलकर बात कर सकते हैं?
अगर आप जीवनसाथी का चुनाव कर रहे हैं, तो हां बोलने से पहले खुद से ये सवाल करें कि क्या आप उनसे खुलकर बात कर सकते हैं? अपनी चीजों को आप खुलकर बोल सकते हैं. अपनी बात रखने में हिचकिचाते हैं, तो ये आपके लिए आगे जाकर एक चुनौती बन सकती हैं.
3. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। क्या सच में शादी के लिए तैयार हैं?
शादी के लिए हां बोलने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि क्या आप सच में शादी के लिए तैयार हैं? अगर आपके मन में थोड़ा सा भी झिझक हो रही है, तो आपको हां बोलने की जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं करनी है इसके बार में ठीक से सोचना है.
4. चुनौतियों के लिए तैयार हैं?
अगर आप भी शादी करने के बारे में सोच रही हैं, तो आपको मन में चल रहे कुछ सवालों के बारे में जान लेना चाहिए. आपको खुद से ये पूछना चाहिए कि क्या आप चुनौतियों के लिए तैयार हैं? अगर ना तो आप मना कर दें अगर आप तैयार हैं, तो हां कर सकते हैं.
5. शादी का दवाब तो नहीं?
आपको खुद से ये सवाल करना चाहिए कि क्या आपके घर वाले शादी के लिए दवाब तो नहीं बना रहे हैं आप अपनी सहमति से ही कर रहे हैं, तो आप इस शादी के लिए ना बोल सकते हैं.




