
पिछले कुछ सालों से भारत में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है. 30 की उम्र के बाद अधिकतर लोगों में तोंद और मोटापे की दिक्कत अधिक देखने को मिल रही है. बढ़ते मोटापे के पीछे लाइफस्टाइल और जैविक कारण हो सकते हैं. आज के समय में लोगों की फिजिकल एक्टिविटी बहुत ही कम हो गई है. पहले जहां लोग रोजाना के काम करने भी काफी चलते-फिरते वहीं अब ऑफिस में 9 घंटे तक कंप्यूटर के सामने बैठे रहते हैं. लंबे समय तक बैठने से अतिरिक्त कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगती है. फोर्टिस अस्पताल, फरीदाबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत बंगा से जानते हैं कि भारत में 30 की उम्र के बाद मोटापा तेजी से क्यों बढ़ रहा है?
गलत खानपान
डॉक्टर विनीत बंगा के अनुसार लोगों के खानपान में काफी बदलाव देखने को मिला है. आज के समय में अधिकतर लोग फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स, कार्बोहाइड्रेट और सॉफ्ट ड्रिंक्स का अधिक सेवन करते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस तरह की डाइट में कैलोरी अधिक और पोषण कम होता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है. इसके अलावा देर रात को भोजन करना और समय पर भोजन ना करने की वजह से भी वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है.
30 साल की उम्र के बाद वजन क्यों नहीं होता है कम?
एक्सपर्ट का कहना है कि- 30 की उम्र के बाद वजन कम करना इसलिए भी मुश्किल हो जाता है. क्योंकि इस उम्र में शरीर का मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाता है. इसका अर्थ है कि शरीर पहले की तुलना में कैलोरी को कम जलाता है. खाने की मात्रा वही रहती है, लेकिन कैलोरी खर्च कम होती है, जिससे वजन बढ़ना स्वाभाविक है. 30 की उम्र के बाद मांसपेशियां भी धीरे-धीरे घटने लगती हैं, जिस वजह से एनर्जी की खपत भी कम हो जाती है.
तनाव
पिछले कुछ सालों में भारतीय लोगों में तनाव और नींद की समस्या अधिक देखने को मिली है. खासकर शहरों में लोग तनाव की समस्या से परेशान हैं. आज के समय में काम का दबाव, स्क्रीन टाइम और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग जरूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं. इसका असर हार्मोन पर भी पड़ रहा है. जिसका असर हमारे वजन पर पड़ रहा है.
वजन कैसे करें कंट्रोल
वजन को कंट्रोल करने के लिए बैलेंस डाइट लें.
रोजाना एक्सरसाइज करें.
8 घंटे की नींद लें.
हेल्दी लाइफस्टाइल रूटीन को फॉलो करें.
लाइफ में छोटे-छोटे बदलाव करें. जैसे जंक फूड्स का कम से कम सेवन करें.
एक ही समय पर भोजन करना, एक समय पर भोजन करने से वजन कंट्रोल रहता है.
रोजाना 30 से 40 मिनट वॉक करें.





