Tuesday, March 17, 2026
Cricket

IPL 2026 के लिए बदलेगा केकेआर का कप्तान? रिपोर्ट में हुआ खुलासा, ये खिलाड़ी होगा टीम का कप्तान

IPL 2026 के लिए बदलेगा केकेआर का कप्तान? रिपोर्ट में हुआ खुलासा, ये खिलाड़ी होगा टीम का कप्तान
IPL 2026 के लिए बदलेगा केकेआर का कप्तान? रिपोर्ट में हुआ खुलासा, ये खिलाड़ी होगा टीम का कप्तान

KKR New Captain of IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च को आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के मैच के साथ हो रही है. आईपीएल 2026 के लिए लगभग सभी टीमों ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने संजू सैमसन (Sanju Samson) की जगह पर रियान पराग (Riyan Parag) को अपनी टीम का कप्तान बनाया है. वहीं केकेआर ने अब तक चुप्पी साध रखी थी.

हालांकि अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि केकेआर ने आईपीएल 2026 के लिए अपने कप्तान के नाम को फाइनल कर लिया है. इस नई रिपोर्ट्स के अनुसार केकेआर अपने कप्तान को बदल सकती है और नए कप्तान के नाम का ऐलान कर सकती है.

ये खिलाड़ी होगा आईपीएल 2026 में KKR का कप्तान

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की कप्तानी को लेकर सभी के मन में सवाल खड़े हो रहे थे. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार KKR की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkaya Rahane) ही करते हुए नजर आएंगे, इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है. सोर्स ने उन्हें बताया,

“अजिंक्य रहाणे कप्तानी के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं, क्योंकि उनके पास बहुत अनुभव है और वो KKR के प्लेयर्स के साथ घुल-मिल गए हैं. फ्रेंचाइजी ने यह तय कर लिया है कि वो इस सीजन टीम की कप्तानी करेंगे.”

आईपीएल 2025 में KKR का प्रदर्शन रहा था बेकार

आईपीएल 2025 में केकेआर की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को 14 में से सिर्फ 5 मैचों में जीत हासिल हुई थी, वहीं टीम को 9 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. केकेआर की टीम अपने खराब प्रदर्शन की वजह से अपने टाइटल को डिफेंड नही कर पाई और प्लेऑफ से बाहर हो गई.

केकेआर ने आईपीएल 2025 में पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर अपने सफर को खत्म किया. वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने केकेआर के लिए आईपीएल 2025 में सबसे अधिक रन बनाए थे. अजिंक्य रहाणे ने 13 मैचों में 390 रन ठोके थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्द्धशतकीय पारियां भी आईं थीं.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply