Tuesday, March 17, 2026
IndiaTrending

बाथरूम में नहाने घुसी महिला, अंदरˈ दिखी बास्केट बॉल जितनी बड़ी सी मकड़ी और फिर..ˌ

बाथरूम में नहाने घुसी महिला, अंदरˈ दिखी बास्केट बॉल जितनी बड़ी सी मकड़ी और फिर..ˌ
बाथरूम में नहाने घुसी महिला, अंदरˈ दिखी बास्केट बॉल जितनी बड़ी सी मकड़ी और फिर..ˌ

रोज नहाना एक अच्छी आदत होती है। इससे आपके शरीर की साफ सफाई रहती है और आप दिनभर तरोताजा भी महसूस करते हैं। खासकर गर्म पानी से नहाने के बाद आप बहुत अच्छा महसूस करते हैं। हालांकि बाथरूम में इस गर्म पानी की वजह से घर के बाकी स्थानों की बजाय सबसे अधिक मॉइस्चर भी होता है। ऐसे में यहां कीड़े मकोड़े भी आते रहते हैं।

बाथरूम में छिपकली और मकड़ी का आना आम बात होती है। बहुत से लोगों को इनसे डर लगता है। छिपकली का तो फिर भी समझ में आता है लेकिन मकड़ी से बहुत कम लोग ही डरते हैं। इसकी एक वजह इस मकड़ी का साइज़ में छोटा होना भी होता है। लेकिन यदि आपके बाथरूम में बास्केट बॉल जितनी बड़ी मकड़ी घुस आए तो? यकीनन इतनी बड़ी मकड़ी देख कोई भी डर जाएगा।

अब पर्थ की रहने वाली इस महिला को ही ले लीजिए। Cathy Cox नामक इस महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। यह फोटो उनके बाथरूम की है। जब वे नहाने जा रही थी तो वहां उनकी नजर बाथरूम की दीवार पर बैठी विशालकाय मकड़ी पर पड़ी। ये साइज़ में इतनी बड़ी और डरावनी थी कि कैथी भी एक पल के लिए डर गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने इसकी तस्वीर खींच ली।

तस्वीर में नजर आ रही ये विशालकाय मकड़ी हंट्समैन स्पाइडर है। आठ पैरों वाली ये मकड़ी आकार में बहुत बड़ी है। कैथी ने लोगों को बताया कि इस मकड़ी को देख उन्हें ऐसा लग रहा था कि ये कभी भी उनके ऊपर गिर सकती है। वहीं इस तस्वीर को देख सोशल मीडिया पर भी लोगों ने यही सलाह दी कि इस मकड़ी को तुरंत भगा दें। गर्म पानी की भाप की वजह से ये आपके ऊपर कभी भी गिर सकती है।

कुछ लोगों ने कमेंट कर ये भी बोला कि तस्वीर को एक खास एंगल से खींचा गया है जिसकी वजह से वह आकार में बड़ी लग रही है। हालांकि कैथी के अनुसार मकड़ी सच में बड़ी थी। उसका साइज़ बास्केटबॉल जितना बड़ा था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पर्थ में सांप और मकड़ियों की कई प्रजातियां देखने को मिलती है। ऐसे में ये जीव घरों में भी घुस जाते हैं। कैथी की बाथरूम में जो मकड़ी घुसी थी वह जहरीली नहीं थी। ये यदि इंसानों को काट भी दें तो डरने की कोई बात नहीं है। हालांकि इसका आकार इतना बड़ा था कि लोग इसे देखकर ही डर जाए।

वैसे यदि आपकी बाथरूम में इतनी बड़ी मकड़ी आ जाए तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply