Saturday, March 21, 2026
CrimeIndiaTrending

गोरखपुर में मर्डर से सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद को दौड़ाकर मारी गोली, फिर चाकू से किए 20 वार!

गोरखपुर में मर्डर से सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद को दौड़ाकर मारी गोली, फिर चाकू से किए 20 वार!
गोरखपुर में मर्डर से सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद को दौड़ाकर मारी गोली, फिर चाकू से किए 20 वार!

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की सरेराह हत्या कर डाली. हमलावरों का दुस्साहस इतना था कि उन्होंने पहले गोली मारी और फिर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, राजकुमार चौहान मंगलवार सुबह करीब 5 बजे रोजाना की तरह टहलने निकले थे. वे अपने घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि लगभग 6 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया. बदमाशों को देखते ही राजकुमार अपनी जान बचाने के लिए करीब 100 मीटर तक दौड़े, लेकिन हमलावरों ने उन्हें दबोच लिया.

मरने तक करते रहे चाकू से प्रहार

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने पहले उन पर फायरिंग की. इसके बाद भी जब मन नहीं भरा, तो उन्होंने चाकू निकालकर राजकुमार के सीने और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया.

22

बताया जा रहा है कि शरीर पर 20 से अधिक बार चाकू के वार किए गए. हमलावर तब तक वहां डटे रहे जब तक राजकुमार की सांसें नहीं थम गईं. हत्या सुनिश्चित करने के बाद ही बदमाश मौके से फरार हुए.

1111

हाईवे जाम और पुलिस का लाठीचार्ज

हत्या की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने बरगदवा चौराहे पर धावा बोल दिया. आक्रोशित भीड़ ने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) कर भीड़ को तितर-बितर किया और यातायात बहाल कराया.

4444

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है. हालांकि, हत्या की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply