Tuesday, March 17, 2026
Politics

Pakistan-Afghanistan War | China ने दी शांति की सलाह, बीजिंग ने तेज किए मध्यस्थता के प्रयास

Pakistan-Afghanistan War | China ने दी शांति की सलाह, बीजिंग ने तेज किए मध्यस्थता के प्रयास

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और सीमा पर जारी झड़पों को देखते हुए चीन ने अब सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है। सोमवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने दोनों पड़ोसी देशों से तत्काल “सीधी बातचीत” करने और टकराव को समाप्त करने का आह्वान किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां प्रेस वार्ता में बीजिंग के मध्यस्थता प्रयासों से संबंधित एक प्रश्न पर कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, शीघ्र ही संघर्ष विराम तक पहुचेंगे और संवाद के माध्यम से अपने मतभेदों का समाधान करेंगे।

उन्होंने दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का आह्वान किया।
पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़पें तेज हो गईं।
पिछले सप्ताह के अंत में, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशहाक डार और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से टेलीफोन पर बातचीत की और उनसे संघर्ष विराम पर बातचीत करने और संघर्ष समाप्त करने का आग्रह किया।


चीन के विशेष दूत यू शियाओयोंग भी दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के लिए इस्लामाबाद और काबुल के बीच लगातार यात्रा कर रहे हैं। चीन का पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ त्रिपक्षीय संवाद तंत्र है।
इससे पहले, सऊदी अरब, कतर और तुर्किये सहित कई अन्य देशों ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की थी।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply