Monday, March 16, 2026
Gazab

अपनी बहन के प्यार में पड़ गया भाई , बने दो बच्चों के मां-बाप! अब लड़ रहे समाज से!..

अपनी बहन के प्यार में पड़ गया भाई , बने दो बच्चों के मां-बाप! अब लड़ रहे समाज से!..
अपनी बहन के प्यार में पड़ गया भाई , बने दो बच्चों के मां-बाप! अब लड़ रहे समाज से!..

Sibling Love Story: स्पेन की एना पार्रा की जिंदगी उस समय बदल गई जब वह पहली बार अपने सौतेले भाई डेनियल पार्रा से मिलीं. एना को बचपन से पता था कि उनका एक सौतेला भाई कहीं रहता है. उनके पिता उन्हें छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगे थे और उसी महिला से उनके कुछ बच्चे भी थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्हीं में से एक डेनियल थे. सालों बाद एना ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढूंढा और फेसबुक पर मैसेज करके मिलने का सुझाव दिया. जब दोनों पहली बार आमने-सामने मिले तो उन्होंने दावा किया कि उसी पल उनके बीच एक अजीब-सा आकर्षण महसूस हुआ.

क्या सच में पहली नजर में प्यार हो गया था?
एना और डेनियल दोनों कहते हैं कि उन्हें शुरुआत में खुद भी समझ नहीं आ रहा था कि उनके बीच क्या हो रहा है. वे इस भावना से परेशान भी थे क्योंकि समाज में भाई-बहन के रिश्ते को लेकर सख्त नैतिक सीमाएं होती हैं. एना के मुताबिक, वे दोनों इस सच्चाई को स्वीकार करने से बचना चाहते थे क्योंकि यह एक बड़ा सामाजिक टैबू था. लेकिन धीरे-धीरे दोनों को एहसास हुआ कि उनके बीच सिर्फ भाई-बहन वाला रिश्ता नहीं बल्कि उससे अलग भावनाएं भी हैं.

कैसे करीब आएं दोनों?

दोनों की कहानी में सबसे अहम मोड़ उस समय आया जब वे एक पार्टी में साथ पहुंचे. एना ने बताया कि पार्टी के दौरान वे धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आए और वहीं उनका पहला किस हुआ. एना ने कहा कि उस पल उन्हें शर्म भी महसूस हुई, लेकिन डेनियल के लिए यह पल बहुत खास था. उनके अनुसार उस एक किस ने उनके रिश्ते की दिशा बदल दी और उन्हें यह एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते.

क्या समाज के डर से उन्होंने रिश्ता छुपाया?

शुरुआत में दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी उलझन में थे. डेनियल ने कहा कि यह वैसा ही है जैसे आप किसी लड़की को पसंद करें लेकिन नैतिक वजहों से आपको उसके साथ रहने से रोका जाए. कुछ समय बाद दोनों लंदन गए, जहां उन्हें लगा कि वे बिना किसी की नजर या आलोचना के एक कपल की तरह समय बिता सकते हैं. वहीं उन्होंने पहली बार खुले तौर पर साथ घूमना-फिरना शुरू किया और अपने रिश्ते को स्वीकार किया.

लोगों की प्रतिक्रिया कैसी रही?

जब इस कपल ने अपनी कहानी सार्वजनिक की और टीवी पर भी साथ दिखाई दिए तो सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई लोगों ने उनके रिश्ते की आलोचना की और उन्हें बुरा-भला कहा. एना ने बताया कि कुछ लोगों ने तो उन्हें यह तक लिख दिया कि वे नरक में जाएंगे. हालांकि इन आलोचनाओं के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को जारी रखा और अब उनके दो बच्चे भी हैं.

अब वे कानून बदलवाना क्यों चाहते हैं?

एना और डेनियल का कहना है कि उनके दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं. स्पेन में आपसी सहमति से रिश्ते बनाना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन कानून के अनुसार रिश्तेदारों के बीच शादी की अनुमति नहीं है. यही वजह है कि यह कपल अब कानून बदलवाने की मांग कर रहा है ताकि वे कानूनी रूप से शादी कर सकें. एना का कहना है कि समाज को समय के साथ बदलना चाहिए और अगर दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं और किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहे, तो उन्हें साथ रहने का अधिकार मिलना चाहिए.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply