
Why Share Market Crash: सुबह जब बाजार खुला तो निवेशकों ने राहत की सांस की, क्योंकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ खुले थे. बाजार ने अच्छी शुरुआत की. बीते हफ्ते निवेशकों के करोड़ों रुपये खाक करने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले. सुबह 9.48 बजे BSE सेंसेक्स 362.59 अंक की तेजी के साथ 74,926.51 अंक पर ट्रेडिंग कर रहा था. वहीं, निफ्टी114.90 अंक की बढ़त के साथ 23,266 प्वाइंट पर ट्रेड कर रहा था, लेकिन 10 बजने के साथ ही बाजार की तेजी को ग्रहण लग गया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी से नीचे फिसलने लगे. आधे घंटे के भीतर सेंसेक्स 402.37 अंक फिसल गया तो निफ्टी में 82.85 अंक की गिरावट आई.
तेजी से खुला बाजार क्यों फिसला ?
बाजार जब हरे रंग के साथ खुला तो निवेशकों के चेहरे खिल गए, क्योंकि बीते हफ्ते बाजार में मचे भूचाल ने उन्हें गहरा झटका दिया था. ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ने भारी गिरावट आई थी, हालांकि सोमवार को भी बाजार अपनी तेजी को बरकरार नहीं रख सका और आधे घंटे के भीतर बाजार में भारी बिकवाली आ गई. वैश्विक बाजार, तेल के चढ़ते दाम, जियोपॉलिटिकल टेंशन और विदेशी निवेशकों की बिकवाली बाजार पर हावी हो गई.
बाजार में गिरावट की बड़ी वजह क्या है ?
मिडिल ईस्ट युद्ध की वजह से बाजार में अस्थिरता है, बाजार में उठापटक जारी है. ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आया हुआ है. तेल की कीमतें आसमान छूने लगी है. सोमवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया. तेल की कीमतों और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिली, जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर दिखा और सेसेंक्स और निफ्टी दोनों क्रैश हो गए.
विदेशी निवेशकों की बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से बाजार में की जा रही बिकवाली का असर सेंसेक्स पर दिखा. FIIs ने करीब 10716 करोड़ रुपये बाजार से निकाल लिए. विदेशी निवेशकों की निकासी के चलते बाजार पर दबाव बढ़ा और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिर गए. ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से बढ़ रहे जियोपॉलिटिकल टेंशन से बाजार का संतुलन बिगड़ा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। निवेशक डरे हुए है, जिसकी वजह से वो बाजार से बजाए दूसरी जगहों पर पैसा लगा रहे हैं.
कमोडिटी मार्केट में सोना महा फिसला
एक तरफ बाजार गिर रहा है और दूसरी तरफ सोना-चांदी के रेट. सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 1339 रुपये गिरकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह से चांदी 4089 रुपये फिसलकर 2.55 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. सोने-चांदी दोनों की कीमतों में आज भी गिरावट जारी रही.




