Monday, March 16, 2026
Dharam

बच्चों को बुरी नजर लगने परˈ मिलते हैं ये संकेत, इन 10 उपायों से ठीक करें उनकी बिगड़ी हालतˌ

बच्चों को बुरी नजर लगने परˈ मिलते हैं ये संकेत, इन 10 उपायों से ठीक करें उनकी बिगड़ी हालतˌ
बच्चों को बुरी नजर लगने परˈ मिलते हैं ये संकेत, इन 10 उपायों से ठीक करें उनकी बिगड़ी हालतˌ

बच्चे बड़े कोमल होते हैं। ऐसे में उन्हें बुरी नजर बड़ी जल्दी लग जाती है। इसके बाद वह बीमार पड़ जाते हैं। खाना पीना भी छूट जाता है। इंसान के अच्छे विचार भी बुरे विचारों में बदल जाते हैं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास कहते हैं, लेकिन इसका एक वैज्ञानिक आधार भी है।

बुरी नजर का वैज्ञानिक पहलू

कभी-कभी हमारे रोमकूप बंद हो जाते हैं। इससे बॉडी बाहरी क्रियाओं को ग्रहण करना बंद कर देती है। फिर  हवा, सर्दी, गर्मी जैसी चीजें भी महसूस नहीं होती है। रोमकूपों के बंद हो जाने की वजह से बॉडी के अंदर का तापमान अंदर ही कैद रह जाता है। इस दौरान बॉडी में आयरन की कमी भी होती है। आंखों की दिक्कत होने लगती है। पलकों में सूजन आ जाती है। हमारे पांच तत्वों का संतुलन गड़बड़ा जाता है। ऐसे में इन रोमकूपों को खोलने के लिए कई प्रकार के उपार किए जाते हैं।

बुरी नजर के संकेत

सामुद्रिक शास्त्र की माने तो बच्चों को बुरी नजर लगने पर कुछ खास संकेत मिलते हैं। जैसे बच्चों का चिड़चिड़ा होना, बार बार बीमार पड़ना, उल्टी-दस्त होना, आंखों का रंग बदलना, सिर दर्द होना इत्यादि। इसके अलावा व्यर्थ का धन खर्च होना, बिना मतलब बच्चों का रोना, बार-बार दूध फट जाना, घर में कोई भी नुकसान होना ये सभी चीजें बुरी नजर के संकेत हैं।

ऐसे उतारें बुरी नजर

1. तांबे के लोटे में भगवान पर चढ़े नाजुक फूल, शकर या दूध, पानी इत्यादि चीजें डालें और बच्चे पर से 11 बार सिर से पैर तक उतारें। अब इसे तुलसी को छोड़ किसी भी पौधे के गमले में डाल दें। नजर खत्म हो जाएगी।

2. यदि बच्चे को मीठी नजर लगी है तो दोनों हाथों की मुट्ठी में शकर लेकर सिर से पैर तक उतारें। अब शक्कर में पानी मिलाकर उसे बाथरूम में तेजी से बहा दें। या फिर दूध में मिश्री डालकर 7 बार बच्चों पर से उतारें और उसे पीपल के पेड़ पर डाल दें। फिर पीछे पलटकर ना देखें।

3. नमक, राई, लहसुन, प्याज के सूखे छिलके और सूखी लाल मिर्च इन सभी बच्चों के ऊपर से नीचे तक 7 या 21 बार उतारें। फिर इसे जलते अंगारे या रसोई घर में जलती गैस पर डाल दें। इससे बुरी नजर खत्म हो जाएगी।

4. शनिवार को बजरंगबली के मंदिर जाएं। यहां भगवान के कंधे से सिंदूर ले आएं और बच्चे के माथे पर लगा दें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे बुरी नजर के सभी कष्ट खत्म हो जाएंगे।

5. यदि स्तनपान करते बच्चे को नजर लग जाए तो इमली की तीन छोटी डालियां लें और उन्हें एक और से जलाएं और दूसरी ओर से पकड़कर बच्चों के ऊपर 7 बार घुमाया दें। फिर पानी से इसे बुझा दें।

6. बच्चे को खाना खाते हुए नजर लग जाए तो वह भोजन करने में रुचि नहीं दिखाता है। इस स्थिति में एक किसी भी पेड़ का पत्ता लें और उसमें खाने की कुछ चीजें रखकर गुलाबजल छिड़ दें। अब इसे किसी रास्ते पर रख दें। नजर उतर जाएगी।

7. एक मिट्टी का छोटा बर्तन लें। इसमें लाल मिर्च, अजवाइन और पीली सरसों डाल आग लगाएं। अब इसकी धूनी से बच्चे की नजर उतारें।

8. बच्चा यदि दूध पीने में नखरें करे तो उसके ऊपर से कच्छ दूध सात बार वारकर किसी काले कुत्ते को पीला दें। नजर उतर जाएगी।

9. शनिवार के दिन बच्चे के ऊपर से झाड़ू या उसी के बाएं पैर की चप्पल या जूता 7 बार उल्टे क्रम से उतारें। फिर दरवाजे की दहलीज पर तीन बार झाड़ कर अंदर आएं। इससे बुरी नजर उतर जाएगी।

10. फिटकरी और पीली सरसों को बच्चे के ऊपर से सात बार वारकर चूल्हे में डाल दें। इसे सुबह, दोपहर एवं शाम करें। इससे नजर से बीमार हुआ बच्चा ठीक हो जाता है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply