Monday, March 16, 2026
Gazab

अभी अभीः फास्टटैग पर आ गई सबसे बडी खबर, वाहन मालिकों को लगेगा सबसे बडा झटका!..

अभी अभीः फास्टटैग पर आ गई सबसे बडी खबर, वाहन मालिकों को लगेगा सबसे बडा झटका!..

NHAI increases FASTag Annual Pass fee : नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag एनुअल पास की फीस बढ़ा दी है. 1 अप्रैल 2026 से इस एनुअल पास की कीमत ₹3,075 हो जाएगी. NHAI ने FASTag एनुअल पास की घोषणा जून 2025 में की थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये एक प्रीपेड टोल प्लान है. इसे खास तौर पर गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए तैयार किया गया है.

तय हुआ नया रेट

इस एनुअल पास को 15 अगस्त 2025 से लागू किया गया था. उस समय इसकी कीमत ₹3,000 रखी गई थी. इसमें 200 टोल क्रॉसिंग या एक साल की यात्रा (जो पहले पूरा हो) तक की सुविधा मिलती थी. अब नई संशोधित दर के अनुसार इसकी कीमत बढ़ाकर ₹3,075 कर दी गई है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने प्रेस रिलीज में कहा कि ये संशोधन नेशनल हाईवे फी (डेटर्मिनेशन ऑफ रेट्स एंड कलेक्शन) रूल्स, 2008 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है.

मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 56 लाख से अधिक यूजर्स FASTag एनुअल पास का इस्तेमाल कर रहे हैं और निजी वाहन मालिकों के बीच इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. संशोधित दरें उन गैर-व्यावसायिक वाहनों पर लागू होंगी जिनके पास वैध FASTag है और ये राष्ट्रीय राजमार्ग तथा एक्सप्रेसवे के करीब 1,150 टोल प्लाजा पर एनुअल पास सुविधा लेना चाहते हैं.

FASTag एनुअल पास ऑनलाइन कैसे खरीदें?

FASTag Annual Pass खरीदने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:-

राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI/MoRTH की वेबसाइट पर जाएं

वाहन नंबर और FASTag ID डालकर लॉगिन करें। FASTag सक्रिय, सही तरीके से लगा हुआ और वाहन से लिंक होना चाहिए

इसके बाद UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ₹3,000 (1 अप्रैल 2026 से ₹3,075) का भुगतान करें

भुगतान के बाद यह पास आपके मौजूदा FASTag से लिंक हो जाएगा और एक्टिवेशन का SMS मिल जाएगा

भुगतान करने के लगभग दो घंटे के भीतर ये एनुअल पास आपके वाहन के FASTag पर एक्टिव हो जाता है, ये राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI की वेबसाइट के जरिए लिया जा सकता है

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply