
हिमाचल के अटल टनल में अचानक हुई बर्फबारी में 1000 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं. इस बात की जानकारी होते ही मनाली पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि अटल टनल के दोनों छोरों पर आधा-आधा फीट बर्फबारी हुई है, जिससे हिमपात का आनंद लेने पहुंचे हजारों सैलानी टनल में ही फंस गए. मौके पर राहत-बचाव की टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के काम लग गई है.
दरअसल, रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद के लिए पर्यटन स्थल पर पहुंचे. इस दौरान हिमाचल के कई इलाकों में भारी स्नोफॉल देखने को मिला है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अटल टनल के दोनों छोरों पर भी जमकर हिमपात हुआ है. इस कारण अटल टनल से धुंधी तक उतराई में पर्यटन वाहन फिसल रहे हैं. हॉकी पुल से अटल टनल के दूसरे छोर तक लगभग 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिसमें 1000 से वाहन फंस गए हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…